विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को मिला नया स्टॉपेज, दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर 12 अक्टूबर से होगा ठहराव

Published: Sat, 10 Oct 2026 12:15 PM (IST)

उत्तर रेलवे ने सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस के लिए दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव की घोषणा की है। यह ठहराव 12 अक्टूबर से शुरू होगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का दिल्ली शाहदरा में नया ठहराव।

  2. 12 अक्टूबर से प्रायोगिक आधार पर शुरू होगा यह ठहराव।

  3. उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की सुविधा हेतु लिया निर्णय।

संवाद सहयोगी, बिजनौर। उत्तर रेलवे ने सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस के दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव की व्यवस्था की है। मुरादाबाद मंडल कार्यालय ने ट्रेन संख्या-12038 (दिल्ली-कोटद्वार) और 12037 (कोटद्वार-दिल्ली) का दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर ठहराव 12 अक्टूबर से प्रायोगिक आधार पर शुरू होगा।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, दिल्ली से कोटद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या-12038 दिल्ली जंक्शन से सुबह सात बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 7:18 बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 7:20 बजे रवाना होगी।

इसके बाद ट्रेन सुबह 7:50 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और 7:52 बजे रवाना होगी। वहीं, कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या-12037 रात 9:57 बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद रात 9:59 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 10:20 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद के प्रवर मंडल परिचालन प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को इस ठहराव की जानकारी यात्रियों तक पहुंचाने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही वाणिज्य विभाग को संबंधित स्टेशनों पर टिकट बिक्री पर नजर रखने और पांच महीने के भीतर समीक्षा के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। यह ठहराव प्रायोगिक आधार पर लागू किया जा रहा है। इसे समाप्त करने का निर्णय संबंधित कार्यालय के निर्देश के बिना नहीं लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिजनौर की चीनी मिलें सात साल बाद केवल चीनी उत्पादन पर देंगी जोर, बाजार चढ़े रहने का अनुमान