शाहपुर रतनसिंह की टीम रही विजयी
ग्राम मेमन सादात में ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 05:19 PM (IST)
बिजनौर, जेएनएन। ग्राम मेमन सादात में ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम शाहपुर रतन सिंह की टीम ने प्रथम स्थान और नजीबाबाद की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र की 10 टीमों ने भाग लिया। विजेताओं को भाजपाअध्यक्ष मनोज बालियान और योगेन्द्र राजपूत ने पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रदीप चौहान ने कहा कि दिनचर्या का कुछ अंश खेलों को दिया जाए तो तन और मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। प्रतियोगिता में अनुपम चौधरी, संजीव चौधरी, रोहित, इसरार अहमद आदि का सहयोग रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें