विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लगने के मामले में RPF की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:07 AM (IST)

बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में गंधक-पोटाश से लगी आग के मामले में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की ...और पढ़ें

शहीद एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में आग लगने के मामले में गिरफ्तार आरोपित दीपक कुमार

शहीद एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में आग लगने के मामले में गिरफ्तार आरोपित दीपक कुमार

HighLights

  1. शहीद एक्सप्रेस कोच में गंधक-पोटाश से लगी आग।

  2. आरपीएफ ने लखनऊ से मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।

  3. आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

संवाद सहयोगी, बिजनौर। शहीद एक्सप्रेस ट्रेन में नगीना स्टेशन पर शुक्रवार देर रात आग गंधक पोटाश से लग गई थी। इस मामले में धामपुर आरपीएफ चौकी में एक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरपीएफ ने आरोपित को शनिवार रात लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पास से पटाखा छुड़ाने वाली लोहे की नाल बरामद हुई है। आरोपित को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अमृतसर से चलकर जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच एस-6 में आग लग गई थी। चेन पुलिंग कर ट्रेन को नगीना रेलवे स्टेशन के पास बिजनौर रोड पर डबल फाटक के पास रोक दिया गया था। पुलिस, दमकल और रेलवे स्टाफ ने आग को बुझाकर स्थिति को सामान्य किया।

गंधक-पोटाश की पुड़िया में आग लगने के कारण हुई घटना

सवा घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया था। जांच में सामने आया था कि हरियाणा के गोविंदगंज से गोरखपुर जा रहे दीपक व उसके परिवार के बैग में गंधक व पोटाशा रखा हुआ था। उसमें आग लग गई थी। इस मामले में धामपुर आरपीएफ चौकी इंचार्ज चेतन कुमार की ओर से जिला कुशीनगर के गांव मंडरा निवासी दीपक कुमार के खिलाफ लापरवाही व रेलवे सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था।

धामपुर आरपीएफ चौकी प्रभारी चेतन कुमार ने बताया कि आरोपित को शनिवार देर रात लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आरोपित अपने साथ 50 ग्राम गंधक पोटाश व लोहे की नाल ले जा रहा था।

गंधक-पोटाश की पुड़िया में अचानक आग के कारण ही घटना हुई थी। रविवार होने की वजह से आरोपित को मुरादाबाद में स्थित आरपीएफ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिजनौर का मामला : निलंबित निरीक्षक और सिपाही ने वीडियो में कहा-हमने कर ली मानसिक शादी