मंडी में खाद्यान्न का जायजा लिया
प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को नगीना स्थित मंडी पहुंच कर उपलब्ध खाद्यान्न सब्जी एवं फलों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंडी में मौजूद स्टॉक देख कर संतोष व्यक्त किया।
बिजनौर, जेएनएन। प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को नगीना स्थित मंडी पहुंच कर उपलब्ध खाद्यान्न, सब्जी एवं फलों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंडी में मौजूद स्टॉक देखकर संतोष व्यक्त किया।
सोमवार को एडीएम विनोद कुमार गौड़, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार, तहसीलदार ने मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों से स्टाक में मौजूद खाद्यान्न की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने फल एवं सब्जी की उपलब्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद्यान्न, फल, सब्जी की 16 दुकानों का निरीक्षण किया। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिले में खाद्यान्न की कमी नहीं है। व्यापारी खाद्यान्न का स्टाक न करें। निर्धारित मूल्य पर ही सामान की बिक्री करें। यदि किसी व्यापारी ने लोगों की परेशानी को देखते हुए ब्लैक किया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से घर में रहने तथा सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में दिए गए निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया।