विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संस्कार मित्तल ने पावरलिफ्टिंग में बनाया नेशनल रिकॉर्ड, देवांश मित्तल ने जीते चार गोल्ड; जिले का नाम रोशन

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:39 PM (IST)

बिजनौर के संस्कार मित्तल ने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्क्वैट में 187.5 किलोग्राम उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जबकि देवांश मित्तल ने चार स्वर्ण पदक जीते।

पदक जीतकर लौटने के बाद अपने आवास पर विजेता खिलाड़ी।

 पदक जीतकर लौटने के बाद अपने आवास पर विजेता खिलाड़ी।

HighLights

  1. संस्कार मित्तल ने स्क्वैट में 187.5 किलोग्राम का नेशनल रिकॉर्ड बनाया।

  2. देवांश मित्तल ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड जीते।

  3. दोनों बिजनौर के खिलाड़ियों ने कुल सात मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। जिले के दो खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रॉ पावरलिफ्टिंग द्वारा आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात मेडल जीते हैं। संस्कार मित्तल ने स्क्वैट में 187.5 किलोग्राम वजन उठाकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। देवांश मित्तल ने भी 422.5 किलोग्राम वजन अलग अलग विधाओं में उठाकर चार मेडल जीते हैं। दोनों खिलाड़ियों का जिले में आने पर जोरदार स्वागत किया गया।

कोच रजत सिंह के अनुसार, दिल्ली के जीटीबी स्थित लिटिल फेरी पब्लिक स्कूल में चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। इसमें संस्कार मित्तल ने टीनऐज श्रेणी में स्क्वैट (भार वाली रॉड उठाकर कंधे पर रखकर एक बैठक लगाना) में 187.5 किलोग्राम वजन उठाकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहला रिकॉर्ड 140 किलोग्राम का था।

संस्कार ने स्क्वैट में गोल्ड मेडल जीता। उसने बैंच प्रेस में 100 और डेडलिफ्ट (भार वाली रॉड को जमीन से उठाकर कमर सीधी करना) में 140 किलोग्राम वजन उठाया। इन दोनों विधाओं में उसने रजत पदक जीते। संस्कार ने कुल 227.5 किलोग्राम वजन उठाया।

संस्कार मित्तल के पिता सरॉफा व्यापारी पवन मित्तल लगातार 17 वर्ष से रॉमडोल जुलूस में मुंगेर चैंपियन का खिताब जीत रहे हैं। देवांश मित्तल ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। देवांश ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में स्क्वैट में 155 किलोग्राम वजन उठाया।

इसके अलावा उसने बैंच प्रेस में 90 तथा डेडलिफ्ट में 177.5 किलोग्राम वजन उठाया। तीनों श्रेणी में उसने गोल्ड मेडल जीता। ओवरआल परर्फोमेंस में भी देवांश मित्तल ने गोल्ड मेडल जीता है। दोनों खिलाड़ियों के घर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया।

इस अवसर पर प्रहलाद कुशवाहा, धर्मेंद्र पारस, अजय मित्तल, गौरव अग्रवाल, लवी मित्तल, सौरभ मित्तल, शोभित मित्तल, अंजलि मित्तल, डिंपल, रॉकेश कटारिया, बबली आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कोच रजत सिंह ने बताया कि दोनों खिलाड़ी कामनवेल्थ गेम्स में देश के लिए मेडल जीतना चाहते हैं। इसके लिए दोनों दिन रॉत मेहनत कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।