विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanjeev Jeeva: मुख्तार अंसारी के एक और करीबी की हुई थी कोर्ट में हत्या, जीवा हत्याकांड के बाद यादें हुई ताजा

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Wed, 07 Jun 2023 08:24 PM (IST)

शाहनवाज अंसारी शातिर अपराधी था। उस पर हत्या समेत दर्जनभर केस दर्ज थे। 17 दिसंबर 2019 को तिहाड़ जेल से ...और पढ़ें

सन 2019 में बिजनौर कोर्ट में शहनवाज की हत्या के बाद न्यायालय के बाहर जमा पुलिस। फाइल फोटो
सन 2019 में बिजनौर कोर्ट में शहनवाज की हत्या के बाद न्यायालय के बाहर जमा पुलिस। फाइल फोटो

बिजनौर, जागरण संवाददाता: लखनऊ कोर्ट से बाहर संजीव जीवा की हत्या से बिजनौर कोर्ट में हुई घटना की याद ताजा हो गई। ढाई साल पहले पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे शाहनवाज अंसारी की अदालत में गोली बरसाकर हत्या कर दी थी। वह हत्या के मामले में तिहाड़ जेल से आया था। इस हत्या के बाद सरकार व हाई कोर्ट गंभीर हुआ था। कोर्ट के सुरक्षा के निर्देश दिए थे। तब से कोर्ट की सुरक्षा को मजबूत किया गया था।

जज के सामने की थी हत्या

नजीबाबाद के गांव कनकपुर निवासी शाहनवाज अंसारी शातिर अपराधी था। उस पर हत्या समेत दर्जनभर केस दर्ज थे। 17 दिसंबर 2019 को तिहाड़ जेल से उसे हत्या के मामले में सीजेएम कोर्ट में लाया गया था। जज के सामने ही तीन हमलावरों ने कोर्ट के अंदर ही उसकी हत्या कर दी थी, जबकि उसका साथी जब्बार फरार हो गया था। 

इस मामले में पुलिस ने बसपा नेता एहसान के बेटे समेत तीन को गिरफ्तार किया था। यह हत्याकांड बसपा नेता एहसान व उसके भांजे शादाब की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया था। हत्या की गूंज लखनऊ व दिल्ली तक पहुंची थी। हत्या के बाद कोर्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। इसके बाद सुरक्षा का खाका तैयार किया गया था।

शिवालाकलां में संजीव ने लूटे थे व्यापारी से 18 लाख

बताया जा रहा है कि दो दशक पहले शिवालाकलां थाना क्षेत्र के एक सरिया व्यापारी की गोली मारकर 18 लाख रुपये लूटा था। इसमें संजीव जीवा, मुजफ्फरनगर विक्की त्यागी समेत 17 आरोपी नामजद हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद पूरा गैंग मीरापुर रुका था। संजीव का बिजनौर में भी जाल फैला था। इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद नजीबाबाद निवासी अजमल पहाड़ी संजीव जीवा का करीबी है। वह जीवा के लिए वेस्ट यूपी में उगाही करता है।