रालोद ने किया हमेशा किसानों के लिए संघर्ष : राहुल
बिजनौर : राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर की कार्यकारिणी की सोमवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राहुल ¨सह ने कहा कि रालोद ने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया है। जनपद में किसानों पर लाठियां बरसाए जाने के विरोध में होने वाली किसानों की महापंचायत को पार्टी का समर्थन है।
बिजनौर : राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर की कार्यकारिणी की सोमवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राहुल ¨सह ने कहा कि रालोद ने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया है। जनपद में किसानों पर लाठियां बरसाए जाने के विरोध में होने वाली किसानों की महापंचायत को पार्टी का समर्थन है। उनकी पंचायत में पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेशाध्यक्ष डा. अनिल चौधरी पहुंचेंगे और सैकड़ों कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 12 फरवरी को पार्टी सुप्रीमो चौधरी अजित ¨सह के जन्मदिन में सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी राजमिलन बैंकट हॉल में एकत्र होंगे। जन्मदिन मनाने के उपरांत सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसानों की महापंचायत में पहुंचेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण ¨सह देशवाल ने कहा कि किसानों के साथ लगातार प्रदेश व केन्द्र सरकार ज्यादती कर रही है।