Move to Jagran APP

विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों के दृष्टिकोण को सराहा

जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर के संयोजन में राज्य विज्ञान संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज के तत्वावधान में 47 वीं जवाहर लाल नेहरू गणितीय एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 10:59 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 10:59 PM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों के दृष्टिकोण को सराहा
विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों के दृष्टिकोण को सराहा

बिजनौर, जेएनएन : जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर के संयोजन में राज्य विज्ञान संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज के तत्वावधान में 47 वीं जवाहर लाल नेहरू गणितीय एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसका मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी रहा। प्रदर्शनी में जनपद के लगभग 50 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने शिक्षा संस्थान प्रयागराज से चयनित छह विषयों पर स्थिर व क्रियाकारी मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में अधिकारियों ने बाल वैज्ञानिकों के ²ष्टिकोण की सराहना की।

loksabha election banner

बिजनौर इंटर कालेज बिजनौर में आयोजित प्रदर्शनी सतत कृषि पद्धतियां में क्रियाकारी वर्ग में चारू देशवाल, स्थिर में निधि, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य वर्ग में अलीशा जावेद, स्थिर में अनामिका भारद्वाज, औद्योगिक विकास क्रियाकारी में मंतशा, स्थिर में अलतसरा परवीन, भावी परिवहन और संचार में वंश कुमार, स्थिर में समापरवीन, संसाधन प्रबंधन में रगवतुल मोमीन, स्थिर में उजैजा, शैक्षिक खेल तथा गणितीय प्रतिभा में कशिश, स्थिर वर्ग में निलाक्षी धीमान ने प्रथम स्थान पाया। सीनियर वर्ग में साक्षी चौधरी, अतिया, कुनाल, सुलेमान, लोकेश आदि ने क्रियाकारी में प्रथम, स्थिर वर्ग में धीरज गोसाई, ऋषभ कुमार, निदा, आकाश कुमार ने प्रथम स्थान पाया। अध्यापक वर्ग में अजय प्रकाश, रोविस कुमार सिंह ने प्रथम स्थान पाया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि आप बाल वैज्ञानिक ही देश की कुंजी हैं तथा देश की उत्तरोत्तर वृद्धि में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बाल वैज्ञानिकों को जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार तथा प्रधानाचार्य ने प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य डा. आफताब अहमद ने इस अवसर पर सभी अध्यापकों तथा बाल वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया और कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी छात्रों में वैज्ञानिक ²ष्टिकोण पैदा करती है। निर्णायक मंडल में डा. सौरभ शर्मा, डा. जूही अग्रवाल, डा. देवेन्द्र कुमार गंगवार, डा. अंकित राजन, सुधांशु कुमार वत्स सह संयोजक, डा. शिवानी अग्रवाल उपस्थित रहे। विज्ञान प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. आफताब अहमद के आयोजन में विद्यालय के शिक्षक शहनवाज राशिद, विकास अली खां, मुजीबुर्रहमान, खलील अहमद, जावेद अख्तर बेग, मोहम्मद इरफान, एनए फारूकी, मुजफ्फर अली अंसारी, साजिद अली, मोहम्मद आसिफ, इमरान अहमद, पूनम शर्मा, लुबना, रजनी श्रीवास्तव आदि सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.