Move to Jagran APP

दौड़ती रही पुलिस, बाहर घूमने वालों की ली खबर

बिजनौर जेएनएन। साप्ताहिक लॉकडाउन के बीच शनिवार को ईदुल अजहा पर पुलिस मुस्तैद नजर आई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 10:45 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:08 AM (IST)
दौड़ती रही पुलिस, बाहर घूमने वालों की ली खबर
दौड़ती रही पुलिस, बाहर घूमने वालों की ली खबर

बिजनौर, जेएनएन। साप्ताहिक लॉकडाउन के बीच शनिवार को ईदुल अजहा पर पुलिस मुस्तैद नजर आई। जामा मस्जिद और ईद गाह पर पुलिस का पहरा रहा। जिसके चलते अकीदतमंदों ने जहां घरों में नमाज अता की, वहीं कुर्बानी भी नियमानुसार की गई। उधर, डीएम व एसपी ने शहर का दौरा किया। वहीं, पुलिस दिनभर शहर में गश्त करते हुए लोगों को घरों में रहने की हिदायत देती नजर आई और बाहर घूमने वालों से सख्ती से निपटी।

loksabha election banner

साप्ताहिक लॉकडाउन के बीच शनिवार को नगर क्षेत्र में ईदुल अजहा का पर्व सादगी और शांति पूर्ण ढंग से मनाया गया। सरकार के निर्देश पर मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी अकीदतमंदों से नमाज पढ़ने और कुर्बानी भी घरों में करने की अपील की। जिसका असर ईद पर दिखाई दिया। उधर, सुबह से ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। सीओ राकेश श्रीवास्तव, कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे ने पुलिस बल के साथ शहर में कई बार गश्त की। पुलिस दिनभर पैदल मार्च करती रही। अधिकारियों ने जहां लोगों से घरों में रहने की अपील की, वहीं बाहर घूमने वालों पर सख्ती बरती। इस दौरान कई लोगों को लाठियां भांजकर भगाया गया। दोपहर के समय डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी संजीव त्यागी ने भी शहर में भ्रमण किया। साथ ही ईदगाह और जामा मस्जिद भी पहुंचे। उधर, बास्टा क्षेत्र में भी ईद का पर्व प्रेम और शांति से मनाया गया। लोगों ने घरों में नमाज अदा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.