नवनीत हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार
मालन नदी में पेचिग के विवाद को लेकर नवनीत की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल छुरी बरामद कर ली गई है।
बिजनौर जेएनएन। मालन नदी में पेचिग के विवाद को लेकर नवनीत की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल छुरी बरामद कर ली गई है।
रविवार को नजीबाबाद क्षेत्र के गांव खैरुल्लापुर उर्फ शाहपुर निवासी नवनीत की छुरी मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के दो भतीजों को हमलावर ने घायल कर दिया था। मृतक के भाई सतेंद्र की तहरीर पर गांव के अंकुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीओ प्रवीण कुमार और थाना प्रभारी संजय शर्मा आरोपित के तलाश में टीमें लगा रखी थी। बुधवार को एएसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हत्यारोपित आरोपित अंकुल पुत्र बाबूराम निवासी खैरुल्लापुर उर्फ शाहपुर को पुलिस ने बाबा ज्ञान देव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानदेही पर आला कत्ल छुरी भी बरामद की गई। आरोपित ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले शाहपुर के निकट मालन नदी में पेचिग को लेकर विवाद हो गया था। हत्यारोपित के घर के सामने नदी में अधिक बालू के कट्टे लगा दिए थे। इस पर नवनीत ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद में अंकुल ने नवनीत की छुरी मारकर हत्या कर दी थी। भतीजे अतुल और मुकुल को घायल कर दिया था। आरोपित के पास से आला कत्ल चाकू बरामद कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां जेल भेज दिया गया।