बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
बिजनौर : पिछले कई दिन से धुंध और गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार तड़के जनपद में हुई बारिश से बड़ी राहत
बिजनौर : पिछले कई दिन से धुंध और गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार तड़के जनपद में हुई बारिश से बड़ी राहत मिली। बारिश होने व ठंडी हवा चलने से जनपद का मौसम सुहावना हुआ। बारिश से किसान के चेहरे भी खिल उठे। बारिश होने से शहर की गलियों व मोहल्लों में जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी है। बारिश व ठंडी हवा चलने से जिले के तापमान में गिरावट आयी। जिले के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। नगीना अनुसंधा वेधशाला के अनुसार के जिले में 11 एमएम बारिश मापी गई। जिले का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी मौसम खराब होने की संभावना है।
नजीबाबाद : पिछले कई दिन से धुंध और गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार की तड़के हुई बारिश होने से राहत मिली। वहीं लोगों ने बारिश में नहाकर गर्मी से राहत पायी। इस बारिश के होने से किसान के चेहरे खिल उठे। तहसील क्षेत्र में रविवार को सुबह करीब साढे पांच बजे से हुई बारिश से जहां तापमान में गिरावट आयी। वहीं कई दिन से धुंध व गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली। वहीं कुछ लोगों ने बारिश में नहाकर गर्मी दूर भगाई। सुबह से शुरू हुई बारिश करीब 11.30 बजे तक रूक-रूक कर होती रही। इस कारण लोग अपने घरों में कैद हो गए और वह अपने काम पर भी नहीं जा सके। हालांकि बाद में बारिश रूकने से फिर से लोगों को गर्मी का सामना करना पडा। वहीं मोहन, शारिब, सुक्खे, घसीटा, मुनेश, कलवा, इमरान, मुनेश, सचिन, अशोक आदि किसानों का कहना था कि यह बारिश गन्ने, आम, मक्का व जामुन की फसल के लिए रामबाण है। इसके अलावा बारिश के कारण कई रास्तों पर कीचड़ व जलभराव भी हुआ। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पडा।