विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गड्ढे और उड़ती धूल बनी स्टेट हाईवे की पहचान

By JagranEdited By:
Published: Fri, 19 Nov 2021 11:09 PM (IST)

चांदपुर के बिजनौर बदायूं स्टेट हाईवे की हालत खस्ताहाल होती जा रही है। हाईवे की पहचान गड्ढे और उड़ती धूल ...और पढ़ें

गड्ढे और उड़ती धूल बनी स्टेट हाईवे की पहचान
गड्ढे और उड़ती धूल बनी स्टेट हाईवे की पहचान

बिजनौर, टीम जागरण। चांदपुर के बिजनौर बदायूं स्टेट हाईवे की हालत खस्ताहाल होती जा रही है। हाईवे की पहचान गड्ढे और उड़ती धूल से होने लगी है। करीब 700 मीटर का हिस्सा तो ऐसा है मानों जैसे दूरस्थ गांव को जाने वाला मार्ग हो। मार्ग निर्माण की मांग को लेकर सपाइयों व स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन तक किया, लेकिन कोई पहल नहीं हो सकी। इससे लोगों में रोष है।

किसी भी शहर की पहचान वहां की सड़कों से होती है, लेकिन यहां स्टेट हाईवे ही बदहाल नजर आ रहा है। बरसात से लेकर अब तक मार्ग खस्ताहाल होने का दंश स्थानीय लोग ही नहीं वहां से गुजरने वाले यात्री भी झेल रहे हैं। थाना चौराहे से लेकर गोकुल नगर तक करीब 700 मीटर की दूरी तक गड्ढे ही गड्ढे बन गए हैं। वहीं मौजूदा समय में हर समय उड़ते धूल के गुब्बार सांस की बीमारी बढ़ाने का काम कर रहे हैं। 700 मीटर की दूरी में स्थित दुकानदार व स्थानीय निवासी उड़ती धूल से दो चार रहते हैं। मजबूरन उन्हें हर समय मास्क लगाकर बैठना पड़ता है। वाहन चालकों को वहां से गुजरना बहुत कठिन रहता है। पिछले तीन माह से मार्ग निर्माण की मांग की आवाज मुखर होती जा रही है लेकिन कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। यह हालात तो तब हैं जब सपाइयों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को मार्ग पर धरना देते हुए जाम लगा दिया था। आश्वासन तो मिला, लेकिन मार्ग निर्माण की शुरूआत नहीं हो सकी। धूल और गड्ढों से स्थानीय लोग परेशान हो चुके हैं।