पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय
नजीबाबाद (बिजनौर) : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम कर्णवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत की महान विभूतियों और राष्ट्र निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने हमेशा देश के सभी वर्गों के उत्थान की बात की। वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 52वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

लाला मग्घूशरण सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि राधेश्याम कर्णवाल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव ¨सह ने भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव ¨सह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने जनसंघ को जो दिशा दी थी, वही भारतीय जनता पार्टी की आधारशिला बनी। डा.आमोद अरोड़ा की अध्यक्षता एवं कुमुद कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पंडित शंभूनाथ कौशिक, कमलेश तायल, ओमप्रकाश गोयल, शुभम ग्रोवर, नमन गुप्ता, तुषार माहेश्वरी, अशोक वर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, संत कुमार अग्रवाल, अमित कौशिक, नरेश तंवर, आयुष कौशिक, प्रफुल्ल वशिष्ठ, हिमांशु तायल, जीत तनेजा आदि उपस्थित रहे।