हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों को दी एक्सपोर्ट की जानकारी
बिजनौर जेएनएन। जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र बिजनौर के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्
बिजनौर, जेएनएन। जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र बिजनौर के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक्सपोर्ट कांक्लेव किया गया। इसमें सहायक आयुक्त जीएसटी राहुल कुमार ने हैंडीक्राफ्ट उद्यमियों व कारीगरों को एक्सपोर्ट संबंधी विस्तृत जानकारी। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल प्रमुख अभय कुमार, जिला प्रबंधक उद्योग एवं उपायुक्त उद्योग लोकेन्द्र कुमार एवं सहायक आयुक्त जीएसटी राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभय कुमार ने कहा कि निर्यात के क्षेत्र में नगीना के काष्ट कला उत्पाद की काफी मांग है। उन्होने वुड हैण्डीक्राफ्ट के निर्यात के विषय में काष्ठकला उद्यमयों को विस्तार से जानकारी दी। सहायक आयुक्त जीएसटी राहुल कुमार ने कारीगरों को नई योजनाओं की जानकारी दी। उपायुक्त जिला उद्योग लोकेन्द्र कुमार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में काष्टकला उद्यमी जुल्फकार आलम, नगीना क्राफ्ट डवलपमेंट सोसाएटी के अध्यक्ष इरशाद अली मुलतानी, काष्ठ कला उद्यमी खुर्शीद कुरैशी आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डा. आरडी उस्मान ने किया।
श्चड्डठ्ठस्त्रद्बह्ल स्त्रद्गद्गठ्ठ स्त्रड्ड4ड्डद्य
संवाद सहयोगी, बिजनौर : राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की केंद्रीय चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कुंवर पीके सिंह ने कहा कि किसानों को गन्ना, धान, गेहूं, मक्का किसी भी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान परेशान है।
यह बात उन्होंने पार्टी की आयोजित बैठक में कहीं। कुंवर पीके सिंह ने वह 40 साल से राजनीति में हैं और सब सरकार देख लीं। कहा कि इमरजेंसी के उपरांत जब चुनाव हुए थे, तब भी किसी प्रत्याशी का नामांकन नहीं रोका गया था, लेकिन भाजपा सरकार में पर्चे छीनकर फाड़ दिए जाते हैं। यूपी में भाजपा की सरकार नहीं भाजपा की तानाशाही चल रही है। कहा कि रालोद का स्टैंड साफ है। सपा के साथ रालोद का गठबंधन होगा और सभी 402 सीट पर गठबंधन लड़ेगा। रालोद कार्यकर्ता साइकिल को और सपा कार्यकर्ता नल को वोट देंगे। इस बार जनता सपा और रालोद गठबंधन की सरकार बनाएंगी। समिति सदस्य भोपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि रालोद ने हमेशा ही किसान और गरीब की आवाज उठाई है। आज जनता महंगाई से परेशान है। गन्ने का दाम तीन साल से नहीं बढ़ाया गया और सरकार पेट्रोल, डीजल के दाम रोज बढ़ा रही है। बैठक में जिलाध्यक्ष अली अदनान, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, समिति के जिला प्रभारी आचार्य नरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल व ब्रजवीर सिंह, यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।