Move to Jagran APP

नोडल अधिकारी ने किया क्वारंटाइन केंद्र का निरीक्षण

इसके बाद स्योहारा स्थिति क्वारंटाइन केंद्र पहुंचे जहां क्वारंटाइन किए गए लोगों से उनके स्वास्थ्य और केंद्र की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक रसोई शौचालय और खाद्य सामग्री की भी जांच की और अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका के ईओ एपी पांडे देवेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 06:18 PM (IST)
नोडल अधिकारी ने किया क्वारंटाइन केंद्र का निरीक्षण
नोडल अधिकारी ने किया क्वारंटाइन केंद्र का निरीक्षण

बिजनौर जेएनएन। शासन द्वारा जनपद में क्वारंटाइन केंद्र एवं आश्रय स्थल आदि की समीक्षा के लिए नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र का दौरा किया, जिसमें अधिकारी ने धामपुर, नहटौर और स्योहारा में क्वारंटाइन केंद्र व आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

loksabha election banner

शासन द्वारा जनपद के नामित अधिकारी विशेष सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह गुरुवार को धामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नगीना रोड स्थित क्वारंटाइन केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र में 72 प्रवासी कामगार रुके हुए हैं, जिनमें अधिकांश झारखंड के हैं। इस दौरान अधिकारी ने सभी से केंद्र में खाने-पीने और वहां की अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मौजूद एसडीएम धीरेंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके बाद आश्रय स्थल और सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में नगर पालिका वार्ड और ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों की बैठक भी ली। जिसमें उन्होंने प्रवासी कामगारों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने, उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने, उनके घरों पर फ्लायर चस्पा करने आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले नोडल अधिकारी नहटौर नगर पालिका गए, जहां सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। ईओ धर्मदेव से भोजन आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद स्योहारा स्थिति क्वारंटाइन केंद्र पहुंचे, जहां क्वारंटाइन किए गए लोगों से उनके स्वास्थ्य और केंद्र की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक रसोई, शौचालय और खाद्य सामग्री की भी जांच की और अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका के ईओ एपी पांडे, देवेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.