गांधी जयंती पर नहीं होंगे सामूहिक कार्यक्रम
बिजनौर जेएनएन। गांधी जयंती के मौके पर दो अक्टूबर को ना तो प्रभातफेरी होगी और न ही सामूहि
बिजनौर, जेएनएन। गांधी जयंती के मौके पर दो अक्टूबर को ना तो प्रभातफेरी होगी और न ही सामूहिक कार्यक्रम होंगे। प्राइमरी स्कूलों में अध्यापक ध्वजारोहण करेंगे और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की वजह से गांधी जयंती के मौके पर समूह आधारित प्रभात फेरी, वृहद्व गोष्ठियां, दौड़ आदि का आयोजित नहीं किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि दो अक्टूबर को सुबह आठ बजे सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सुबह सवा आठ से नौ बजे तक भी कार्यालयों, विद्यालयों और अन्य संस्थाओं में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण करने के बाद उनके जीवन कृत्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। शिक्षण संस्थाओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद तथा निबन्ध प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा। सुबह नौ बजे वाल्मीकि बस्ती मौहल्ला जाटान में दलित बस्तियों की महिलाओं एवं बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं घर की साफ-सफाई के बारे में महिलाओं को जागरूक किया जायेगा। सुबह नौ से दस बजे तक गांधी पार्क (रामलीला मैदान के सामने) में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए रामधुन, भजन, गोष्ठी एवं सामूहिक प्रार्थना सभा, शक्ति चौराहा पर लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति का माल्यार्पण किया जाएगा।