विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक पाइप के भरोसे गंगा मेले को जाने वाला रास्ता, प्रशासनिक उपेक्षा से बिजनौर के पुराने गंगा स्नान मेले की रौनक फीकी 

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 23 Nov 2026 03:13 PM (IST)

बिजनौर का नांगल सोती गंगा स्नान मेला प्रशासनिक उपेक्षा के कारण अपना स्वरूप खो रहा है। सुविधाओं के अभाव में श्रद्धालु हरिद्वार, दारानगर गंज और बैराज गंगा घाटों की ओर रुख कर रहे हैं।

नांगल सोती में बाहे पर पाइप डालकर बनाया गया रास्ता। जागरण

नांगल सोती में बाहे पर पाइप डालकर बनाया गया रास्ता। जागरण

HighLights

  1. मेला प्रशासनिक उपेक्षा से अपना स्वरूप खो रहा है।

  2. गंगा बाहे पर पाइप डालकर अस्थाई रास्ता बनाया गया।

  3. स्थायी सुविधाओं के अभाव में श्रद्धालु अन्य घाटों पर जा रहे।

संवाद सूत्र, नांगल सोती (बिजनौर)। कभी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहने वाला नांगल सोती का प्राचीन गंगा स्नान मेला अब प्रशासनिक उपेक्षा की वजह से अपना स्वरूप खोता जा रहा है। मेले में श्रद्धालुओं के आवाजाही के लिए गंगा बाहे पर क्षेत्र पंचायत की ओर से पाइप डालकर अस्थाई रास्ता बनाया गया है।

पिछले कई साल से गंगा घाटी से लेकर मुख्य मार्ग तक रेतीला रास्ता श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सबसे बड़ी समस्या गंगा की बाहे पर आवाजाही की रहती है। बाहे में अक्सर पानी रहता हैं, किंतु अभी तक बाहे पर स्थायी पुलिया अथवा सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था नहीं की गई। इस बार भी बाहे पर एक पाइप डालकर अस्थायी मार्ग तैयार किया गया है। इस बार भी अत्याधिक भीड़ होने की स्थिति में जाम लगने का खतरा रहेगा है।

पंचायत ने नाले पर डलवाया जाल

गंगा घट्टी के निकट स्थित नाले पर कई वर्षों से पटिया नहीं पड़ी हुई थीं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कत उठानी पड़ती। नांगल ग्राम पंचायत ने नाले पर जाल डलवाकर रास्ते को दुरुस्त कराया गया है, ताकि गंगा घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। पहले ग्राम पंचायत अपने संसाधनों से मेले का आयोजन कराती थी। अब क्षेत्र पंचायत कराती है, लेकिन मेले की व्यवस्थाओं के लिए जिला पंचायत अथवा प्रशासन की ओर से निर्धारित बजट उपलब्ध नहीं कराया जाता। ऐसे में ग्राम प्रधान और ब्लाक प्रमुख को अपने स्तर से ही व्यवस्था करते है।

हरिद्वार और गंज बैराज का रुख कर रहे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं का कहना है कि जिला पंचायत और प्रशासन यदि नांगल गंगा घाट पर स्थायी व्यवस्थाएं कराने के साथ पर्याप्त बजट उपलब्ध कराएं, तो इस प्राचीन मेले को फिर से भव्य स्वरूप दिया जा सकता है। पक्के मार्ग और मूलभूत सुविधाओं का अभाव मेले के विस्तार में बाधा बना हुआ है। यही कारण है कि श्रद्धालु नांगल के बजाय हरिद्वार और दारानगर गंज और बैराज गंगा घाट की आरे रुख करने लगे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।