विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर-नगीना मार्ग पर रेलवे फाटक 5 दिन से बंद, जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार कर रहे लोग

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 25 Nov 2026 05:48 PM (GMT+05:30)

बिजनौर-नगीना मार्ग पर रेलवे फाटक पांच दिनों से मरम्मत के कारण बंद है, जिससे धीमी गति से काम होने के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। यात्री जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने को मजबूर हैं, जबकि ठेकेदार को कार्य में लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया गया है।

नगीना में जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते लोेग। जागरण

नगीना में जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते लोेग। जागरण

HighLights

  1. चित्तौड़गढ़ चौकी के सामने स्थित रेलवे फाटक का मामला।

  2. रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य के धीमा होने से लोगों को परेशानी।

संवाद सूत्र, नगीना (बिजनौर)। बिजनौर-नगीना मार्ग पर चित्तौड़गढ़ चौकी के सामने स्थित रेलवे फाटक पिछले पांच दिनों से बंद है। यहां मरम्मत कार्य चल रहा है। लेकिन मरम्मत कार्य काफी धीमी गति से होकर कारण नगर वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग फाटक बंद होने के कारण जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने को मजबूर हैं।

इस मार्ग पर पर काफी धीमी गति से रेलवे फाटक पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और व्यापारियों दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग के बंद होने से बसें बस अड्डे तक न आकर फाटक के पार ही खड़ी हो रही है और वहीं से वापस लौट रही हैं, जिसके चलते दिल्ली व बिजनौर की ओर जाने वाले बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और मरीजों सहित तमाम यात्रियों को अपना सामान स्वयं उठाकर उबड़-खाबड़ व रेलवे ट्रैक से पैदल गुजरना पड़ रहा है।

वहीं मंडी समिति से सब्जी-अनाज लाने वाले वाहनों और दैनिक जरूरतों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से नगर आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करने के साथ-साथ रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास के दुकानदारों की बिक्री भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

मौके पर काम कर रहे मात्र दो मजदूरों ने बताया कि उन्हें कुल 21 आरसीसी स्लीपरों के बीच से मिट्टी हटाकर साफ पत्थर भरने और स्लीपरों को सही स्थान पर बैठाने का कार्य करना है। हालांकि 26 नवंबर की शाम से आवागमन सुचारू कर दिया जाएगा।

दूसरी ओर, वरिष्ठ खंड अभियंता उत्तर रेलवे धामपुर आलोक रंजन ने कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार सुनील कुमार गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर संतोषजनक जवाब न मिलने पर पेनल्टी लगाने की बात कही है। बुधवार को नगीना के पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम ने रेलवे फाटक को तत्काल यातायात हेतु चालू कराने के लिए मुरादाबाद मंडल के डीआरएम को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।