Move to Jagran APP

Nagina Lok Sabha Seat Voting: नगीना लोकसभा सीट पर मैदान में 6 प्रत्याशी, 20 हजार अर्धसैनिक बल तैनात

देश में नई सरकार का गठन होना है। उसके लिए लोकसभा के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण के चुनाव के लिए आज शुक्रवार को मतदान होगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में बिजनौर जनपद की आठ विधानसभा क्षेत्रों के 34 लाख से अधिक मतदाता अपने वोट की आहुति देंगे। नगीना संसदीय सीट से नजीबाबाद नगीना नहटौर धामपुर नूरपुर विधानसभा को जोड़ा गया है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Published: Fri, 19 Apr 2024 06:20 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 06:20 AM (IST)
नगीना नगर पालिका परिषद में बना पिंक बूथ। जागरण

जागरण संवाददाता, बिजनौर। देश में नई सरकार का गठन होना है। उसके लिए लोकसभा के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण के चुनाव के लिए आज शुक्रवार को मतदान होगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में बिजनौर जनपद की आठ विधानसभा क्षेत्रों के 34 लाख से अधिक मतदाता अपने वोट की आहुति देंगे।

loksabha election banner

नगीना संसदीय सीट से नजीबाबाद, नगीना, नहटौर, धामपुर, नूरपुर विधानसभा को जोड़ा गया है। बढ़ापुर विधानसभा को मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से संबद्ध किया गया है। इन सीटों पर गुरुवार की सुबह सात से शाम छह बजे मतदान होगा।

चुनाव में लगे 20 हजार अर्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस और होमगार्ड 

लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए पुलिस ने अभेद सुरक्षा व्यवस्था की है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस और होमगार्ड के करीब 20 हजार जवानों को लगाया गया हैं। जिले की अंतर्जनपदीय और अंतर्राज्यीय सीमाएं सील कर दी गई हैं। बॉर्डर पर बहने वाली गंगा नदी में भी वोटर वोट से पीएसी के जवान निगरानी का रहे हैं। एसपी समेत अफसरों ने बार्डर पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 

अधिकारी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर चुनाव ड्यूटी को चेक कर रहे हैं। एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी और एएसपी देहात रामअर्ज ने क्षेत्र में चेकिंग कर रहे हैं। बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था देखी है। 

मतदान में समस्या आए तो यहां करें संपर्क

लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष व कॉल सेंटर स्थापित किए हैं। मतदान से जुड़ी कोई समस्या होने पर मतदाता एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह को 9454417641, ज्वाइंट डायरेक्टर अभियोजन अधिकारी संजय कुमार टंडन को 9454456299, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन से 9027700463 तथा जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी अजय कुमार से 7060049900 नंबर पर फोन कर सकते हैं। 

इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 तथा दूरभाष नंबर 01342264010, 01342264020, 01342264030 और 01342264040 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

जागरण से भी करें शिकायत

मतदान में कोई समस्या आने या आचार संहिता का उल्लंघन होने पर दैनिक जागरण से भी शिकायत की जा सकती है। मतदाता 9457838300 और 9458561562 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। समस्या का तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद नगीना में बना पिंक बूथ

नगरपालिका परिषद स्थित मतदेय स्थल 318 सखी बूथ एवं पिंक बूथ को पिंक गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया है। पीठासीन अधिकारी वंदना ने बताया कि उनके पिंक बूथ नंबर 318 पर कुल मतदाताओं की संख्या 978 है। वह अपनी टीम के साथ दोपहर करीब चार बजे पहुंच गई है। मतदेय स्थल पर पहुंच कर उन्होंने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। उनकी पार्टी द्वारा सुबह निर्धारित समय 7:00 बजे पर मतदान प्रारंभ करा दिया जाएगा।

नगीना संसदीय सीट 

प्रत्याशी का नाम - दल - चुनाव चिह्न 

ओम कुमार - भाजपा - कमल 

मनोज कुमार - सपा - साइकिल 

सुरेंद्र पाल सिंह - बसपा - हाथी 

चंद्रशेखर - आसपा - केतली 

जोगेंद्र - निर्दलीय - ब्लैक बोर्ड 

संजीव कुमार - निर्दलीय - अलमारी।

इनमें से किसी भी पहचान पत्र से डाल सकते हैं वोट

  • मतदाता पहचान पत्र 
  • आधार कार्ड। 
  • मनरेगा जाब कार्ड। 
  • बैंक व डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक।
  • श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड। 
  • ड्राइविंग लाइसेंस। 
  • फोयुक्त पेंशन प्रमाण पत्र। 
  • पैन कार्ड। 
  • आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड। 
  • भारतीय पासपोर्ट। 
  • केंद्र-राज्य के लाेक उपक्रम द्वारा कर्मचारियों को जारी पहचान पत्र। 
  • पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा कर्मचारियों को जारी पहचान पत्र। 
  • सांसद व विधायक के साथ विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र। 
  • यूनिक डिसेबिलिटी आईडी। 
  • अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के वैकल्पिक फोटो पहचान पत्र।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.