विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में डबल मर्डर: बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, सड़क और घर में मिलीं लाशें

Published: Wed, 25 Mar 2026 09:23 AM (IST)

जीराज का शव सड़क पर मिला, जबकि रामरति घर के अंदर मृत पाई गईं। आशंका है कि लूट के विरोध ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बिजनौर। गांव मसूरी में मंगलवार रात घेर मे सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग को आज भांजे की शादी में जाना था। आशंका है की लूट के विरोध में हत्या की गई है।

गांव मसूरी निवासी 70 वर्षीय जीराज अपनी पत्नी रामरति के साथ गांव के बाहर स्थित अपने मकान (घेर) में सो रहे थे। रात्रि लगभग 10 बजे गांव की बिजली चली गई। देर रात ग्रामीण ने देखा कि बुजुर्ग बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े हैं। शोर सुनकर दंपती के पुत्र बिलेन्द्र व दिनेश मौके पर पहुंचे।

स्वजन बेहोश जीराज को इलाज के लिए लेकर गए थे

स्वजन बेहोश जीराज को उपचार के लिए ले जाने लगे लेकिन उनकी मौत हो गई। रामरति का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा था। जीराज के सिर व गले पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों का कहना है कि जीराज ने घर से सड़क तक बदमाशों को पकड़ने का प्रयास व विरोध किया होगा।

पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

सीओ अंजनी चतुर्वेदी व थानाध्यक्ष विकास कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मध्य रात्रि दंपती के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। जीराज की बहन के बेटे की आज को शादी है। जीराज ने अपनी बहन के यहां भात (शगुन) देने के लिए बैंक से 18 मार्च को 45 हजार व 24 मार्च को 30 हजार रुपये निकाले थे। पैसे घर में मौजूद हैं। दंपती की रजाई में रखे आठ हजार रुपये भी स्वजन को मिल गए हैं । थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है।