Move to Jagran APP

पुलिस के खिलाफ पालिकाकर्मियों ने दिया धरना

नहटौर पुलिस कार्रवाई से नाराज पालिका कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम बंद कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसआइ ने कर्मचारियों से वार्ता की और ड्यूटी के दौरान चालान नहीं काटने का आश्वासन दिया। इसके बाद पालिका कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 06:36 PM (IST)
पुलिस के खिलाफ पालिकाकर्मियों ने दिया धरना

जेएनएन, बिजनौर। नहटौर पुलिस कार्रवाई से नाराज पालिका कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम बंद कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसआइ ने कर्मचारियों से वार्ता की और ड्यूटी के दौरान चालान नहीं काटने का आश्वासन दिया। इसके बाद पालिका कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया।

loksabha election banner

गुरुवार को बकरा ईद पर हुई कुर्बानी के बाद दबाए गए अवशेषों पर चूना डालने के लिए पालिका कर्मचारी हर्ष जैन, इंदल कुमार स्कूटी से जा रहे थे। पीर की चुंगी के पास पुलिस ने चेकिग के दौरान कर्मचारियों पर हेलमेट न होने पर उनका चालान काट दिया था। कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय पहुंचकर अन्य कर्मचारियों को मामले के बारे में बताया। इस पर कर्मचारियों में रोष फैल गया। शुक्रवार को कार्यालय खुलने पर कर्मचारियों ने काम बंद कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा धरने पर बैठ गए। इस पर एसआइ बबलू सिंह ने पालिका कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों से वार्ता की। कर्मचारियों का आरोप था कि वह सरकारी ड्यूटी पर कार्य जा रहे थे, तो पुलिस ने उनका चालान काट दिया। इसके अलावा पुलिस कर्मियों ने उनके साथ कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। इस पर एसआइ ने पालिका कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि ड्यूटी के दौरान पालिका कर्मचारियों के चालान नहीं काटे जाएंगे। इस आश्वासन पर पालिका कर्मचारी मान गए तथा उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक मसूद अहमद, विशेष शर्मा, रमेश शर्मा, गजेंद्र सिंह आदि कर्मचारी आदि मौजूद रहे। वहीं कोतवाल जयकुमार ने बताया कि वार्ता के बाद पालिका कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.