कटान रोकने को किसानों ने चौथे दिन भी किया जलांदोलन
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने डैबलगढ़ में शुक्रवार को गंगा जल में खड़े होकर प्रदर्शन किया। वहीं गंगा तट पर किसानों ने शासन और प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
बिजनौर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने डैबलगढ़ में शुक्रवार को गंगा जल में खड़े होकर प्रदर्शन किया। वहीं गंगा तट पर किसानों ने शासन और प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। उधर यूनियन के युवा मंडलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने ऐलान किया, कि 25 अगस्त को किसान गले तक गंगा में खड़े होकर जलांदोलन करेंगे। शुक्रवार को सावित्री, सरोज, सन्नो, कश्मीरी, कलावती, सविता, कमलेश,श्यामो, रामरती, प्रेमवती, ज्योति, सुमन, दयावती समेत सैकड़ों लोगों ने जलांदोलन किया।
धरनास्थल पर हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि जलांदोलन की जानकारी होने के बावजूद प्रशासनिक अफसरों ने बाढ़ प्रभावित खादर क्षेत्रों के 25 गांव के हजारों ग्रामीणों की समस्या तक सुनना मुनासिब नहीं समझा। राजेंद्र सिंह ने चेतावनी दी, कि यदि 24 अगस्त तक कटान पर रोकथाम को स्थाई तटबंध और गंगा नदी पर पुल का निर्माण शुरू नहीं किया गया, तो 25 अगस्त को गले तक गंगा में खड़े होकर जलांदोलन किया जाएगा। पंचायत दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, अजय सिंह, देवदत्त शर्मा, विरेंद्र चौधरी, मुकेश सिंह, शोभाराम, ब्रजपाल, जगदीश, विनीत, प्रदीप, जबर सिंह, मूलचंद, बाबूराम तोमर ने विचार व्यक्त किए।