यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मीटर रीडर्स ने आदर्शनगर बिजलीघर पर दिया धरना
नजीबाबाद में मीटर रीडर्स ने आदर्शनगर बिजलीघर पर सांकेतिक धरना दिया। मीटर रीडर्स ने बहुत कम मानदेय दिए जाने पर ...और पढ़ें

जागरण टीम, बिजनौर। नजीबाबाद में मीटर रीडर्स ने आदर्शनगर बिजलीघर पर सांकेतिक धरना दिया। मीटर रीडर्स ने बहुत कम मानदेय दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और नियमानुसार मानदेय नहीं दिए जाने तक मीटर रीडिग लेने का बहिष्कार किया। आदर्शनगर बिजलीघर पर मीटर रीडर वसीम अहमद, मोहन सिंह, मिटू कुमार, कामेंद्र सिंह के नेतृत्व में मीटर रीडर्स एकत्र हुए। मीटर रीडर्स नियामुनसार मानदेय नहीं दिए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। सुमित का कहना है कि कंपनी ने मीटर रीडर्स को 15 हजार रुपये मानदेय पर रखा था। लेकिन कंपनी अब मीटर रीडर्स से धोखाधड़ी कर उन्हें मात्र तीन से चार हजार रुपये मानदेय दे रही है। महंगाई के दौर में कम मानदेय पर कार्य करना संभव नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब कंपनी नियमानुसार मानदेय नहीं देते तब तक मीटर रीडर्स मीटर रीडिग का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शनकारियों में मोहम्मद आजम, हेमंत, पंकज कुमार, सुरेंद्र सिंह, यशपाल, मनोज कुमार, मिथुन आदि शामिल रहे।
आतिशबाजी बाजार के बाद रामलीला बाग में गंदगी अंबार
नगीना में धामपुर मार्ग 74 स्थित रामलीला मैदान में प्रसिद्ध व प्राचीन मां काली व दुर्गा का मंदिर है। इस बार इसी मैदान में आतिशबाजी की करीब 46 दुकानें लगाई गई थी। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद रामलीला मैदान एवं मंदिर के आसपास प्रतिबंधित पालिथीनयुक्त गंदगी फैली रही। नियमित प्रतिदिन मां काली व दुर्गा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि इस मैदान पर प्रतिवर्ष दशहरा, चैत्र अष्टमी, बूढाबाबा की दोयज पर मेलों का आयोजन होता है।
मेला समाप्ति के बाद करीब एक सप्ताह तक प्रतिबंधित पालिथीनयुक्त गंदगी मैदान में फैली रहती है। मंदिर कमेटी द्वारा ऐसी व्यवस्था की जाए कि यदि मेला समाप्ति के बाद तुरंत ही अगले दिन ठेकेदार या सफाई कर्मचारियों से गंदगी को साफ करा दें। उधर मंदिर कमेटी के लाला हरिगोपाल का कहना है कि जल्द मैदान में सफाई कराई जाएगी।
