विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

40 फीट गहरे कुएं में 20 घंटे से फंसा गुलदार, बिना ट्रेंकुलाइज कर निकालने पर हमले का डर; बिजनौर में नहीं हैं इसके एक्सपर्ट

By Ajeet Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 18 Nov 2026 12:45 PM (GMT+05:30)

Bijnor News: बिजनौर के फतेहपुर कलां गांव में एक वयस्क गुलदार लगभग 20 घंटे से 40 फीट गहरे कुएं में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बिजनौर के गांव फतेहपुर कलां में खेत में बने कुएं में फंसा गुलदार।

  2. वन विभाग ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित निकालने की अनुमति मांग रहा।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। गांव फतेहपुर कलां में खेत में बने एक कुएं में गुलदार लगभग 20 घंटे से गिरा हुआ है। गुलदार व्यस्क है और उसे बिना ट्रेंकुलाइज किए निकालना खतरनाक हो सकता है। रेंज कार्यालय ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा है। निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

मंगलवार शाम गांव फतेहपुर कलां निवासी किसान लोकेंद्र सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को उनके खेत में बने कुएं में गुलदार गिरा होने की सूचना दी थी। कुआं लगभग 40 फीट तक गहरा है। कुएं की चौड़ाई अधिक नहीं है और इसमें किसान का बोरिंग का पाइप भी है। साथ ही गुलदार पूरा व्यस्क और हट्टा कट्टा है।

आमतौर पर वन कर्मी कुएं में गिरे गुलदार को रस्सा पेट पर फंसाकर निकाल लेते हैं और बाहर आते ही गुलदार को जाल में फंसाकर पिंजरे में बंद कर देते हैं लेकिन अधिक गहराई और गुलदार के व्यस्क होने पर यहां ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।

गुलदार वनकर्मियों को घायल कर सकता है। इसके लिए गुलदार को ट्रेंकुलाइज करके निकालने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अनुमति मांगी गई है। जिले में गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए कोई विशेषज्ञ नहीं है। गुलदार को ट्रेंकुालाइज करने के लिए विशेषज्ञ को बुलाने की मांग की गई है। क्षेत्रीय वनाधिकारी महेशचंद्र गौतम ने बताया कि मौके पर विभाग की टीम तैनात है। अधिकारियों के दिशा निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बुजुर्ग को कुत्ते ने काटकर किया लहूलुहान

नगीना : क्षेत्र के ग्राम बाघला में मंगलवार शाम 6:45 बजे खेत से घर लौट रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग रामपाल पर घर के बाहर ही गली के एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। जिससे वे संतुलन खोकर जमीन पर गिर पड़े और कुत्ते ने उनके शरीर में कई जगह काटकर उन्हें लहूलुहान व गंभीर रूप से घायल कर दिया।

असहाय बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े और कुत्ते को भगाकर किसी तरह उनकी जान बचाई। इसके बाद स्वजन बुजुर्ग को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।