पंचतत्व में विलीन हुए लोकतंत्र सेनानी रामकुमार
गुरुवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सूचना पर एसडीएम वीके मौर्य, सीओ महावीर ¨सह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शवयात्रा निकाली।
धामपुर: ग्राम बक्शनपुर में काफी दिनों से बीमार चल रहे 75 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी रामकुमार का निधन हो गया। परिजनों की सूचना पर एसडीएम प्रशासनिक अमले के साथ गांव पहुंचे और लोकतंत्र सेनानी की शवयात्रा में शामिल हुए।
ग्राम बक्शनपुर निवासी 75 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी रामकुमार पुत्र भरपूर ¨सह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। 10 दिन पूर्व रामकुमार ¨सह को जौलीग्रांट देहरादून में भर्ती कराया था। बाद में उन्हें मुरादाबाद के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दो दिन पूर्व उन्हें घर भेज दिया था। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सूचना पर एसडीएम वीके मौर्य, सीओ महावीर ¨सह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शवयात्रा निकाली।
अविवाहित थे रामकुमार
ग्राम बक्शनपुर निवासी भरपूर ¨सह के दो पुत्र रामकुमार व राजेंद्र ¨सह थे। रामकुमार ¨सह ने विवाह नहीं किया था। लोकतंत्र सेनानी प्रवीण शास्त्री ने बताया कि जनपद में 47 लोकतंत्र सेनानी हैं। 26 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दी थी। इस दौरान पूरे देश के दो लाख 20 हजार लोग गिरफ्तारी देकर जेल गए थे।