कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक आज
बिजनौरजेएनएन। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कड़ी सुरक्षा में जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिरों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। संभावना है कि मोटा महादेव पर दो लाख से अधिक श्रद्धालु जल चढ़ाएंगे इसलिए वहां सीसीटीवी कैमरों के अलावा पुलिस व पीएसी लगाई गई है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक आज
बिजनौर,जेएनएन। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कड़ी सुरक्षा में जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिरों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। संभावना है कि मोटा महादेव पर दो लाख से अधिक श्रद्धालु जल चढ़ाएंगे, इसलिए वहां सीसीटीवी कैमरों के अलावा पुलिस व पीएसी लगाई गई है। गुरुवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ रूट का निरीक्षण कर मोटा महादेव पर सुरक्षा का जायजा लिया।
गुरुवार को कांवड़ियों का बड़ा सैलाब जिले से निकला। पुलिस-प्रशासन अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। वहीं शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक को लेकर सुरक्षा जायजा जिला। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय व एसपी संजीव त्यागी ने मोटा महादेव मंदिर पर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को शिव मंदिरों में मोटा महादेव, नगीना का बड़ा मंदिर और खारी स्थित झारखंडी मंदिर पर भी भारी संख्या में कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। इसलिए मंदिरों पर भारी फोर्स के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जलाभिषेक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। बाहरी जिलों से फोर्स मंगवाया गया है। एक प्लाटून कंपनी जलाभिषेक के लिए बुलाई गई है। मंदिरों पर पीएसी भी तैनात की गई है। मंडावली से लेकर नजीबाबाद तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। महाशिवरात्रि को लेकर एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
----------------
सादे वेश में रहेंगे पुलिसकर्मी
मोटा महादेव समेत मंदिरों में आधी रात से ही जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। शांतिपूर्ण त्योहार के लिए श्रद्धालुओं के बीच सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। महिला पुलिसकर्मी भी सादी वर्दी में मंदिरों के अंदर व बाहर तैनात रहेगी। मंदिरों के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा सके। मोटा महादेव मंदिर की सुरक्षा अभेद की गई है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारी खुद निगरानी कर रहे हैं। जलाभिषेक को लेकर मंदिरों की सुरक्षा पुख्ता की गई है।