Move to Jagran APP

पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी दी

धामपुर ब्लाक परिसर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें प्रधानों को ब्लाक की योजनाओं और विभिन्न विषयों से संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं। जिससे वह शासन की योजनाओं का पूरा लाभ ग्रामीणों तक पहुंचा सकें। मंगलवार को पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 07:22 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 07:22 PM (IST)
पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी दी
पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी दी

जेएनएन, बिजनौर। धामपुर ब्लाक परिसर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें प्रधानों को ब्लाक की योजनाओं और विभिन्न विषयों से संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं। जिससे वह शासन की योजनाओं का पूरा लाभ ग्रामीणों तक पहुंचा सकें। मंगलवार को पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी दी गई।

loksabha election banner

ब्लाक में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन ग्राम प्रधानों पंचायती राज व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों को जब तक पंचायती राज व्यवस्था और शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं होगी, वह अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को उसका पूरा लाभ नहीं दिलवा पाएंगे। अनिल कुमार सिंह ने ग्राम प्रधानों को पंचायत विकास योजना, ग्राम पंचायतों की बैठक व्यवस्था, पंचायत की धनराशि, राज्य व 15वें वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन और विभिन्न पदों पर नियुक्त अधिकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रधान ईश्वर दयाल, जुगनू, लाखन सिंह, वीरो देवी, देवराज सिंह, सुनीता, शबाना आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे। नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण किया

चांदपुर: नूरपुर ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने जेई के साथ क्षेत्र में नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण किया। वहीं, उसमें प्रयोग होने वाली सामग्री की बारीकी से जांच पड़ताल की। उन्होंने तकनीकी स्टाफ व ठेकेदार को निर्देश दिया कि सड़कों के निर्माण में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। वहीं, मानक अनुरूप सामग्री प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने गांव फतेहाबाद में क्षेत्र पंचायत से बन रही सड़क के अलावा अन्य मार्गों को निरीक्षण किया। उन्होंने जेई व संबंधित ठेकेदार को हिदायत दी कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.