विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के बिजनौर में आर्मी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने खेत में उतारा

Published: Tue, 29 Sep 2026 01:00 PM (IST)

भारतीय सेना के एक हेलीकॉप्टर ने बिजनौर के चमारान गढ़ी गांव में तकनीकी खराबी के कारण खेत में आपातकालीन लैंडिंग की।

खेत में उतरा हेलीकॉप्टर

खेत में उतरा हेलीकॉप्टर

HighLights

  1. भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग।

  2. पायलट ने तकनीकी खराबी को स्वयं ठीक किया।

  3. उड़ान भरने के बाद खेत में मोबिल आयल मिला।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। ग्राम चमारान गढ़ी में मंगलवार की सुबह आसमान में भारतीय सेना के दो हेलीकॉप्टर चक्कर काटते ग्रामीणों काे नजर आए।

इस बीच एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते खेत में उतारा गया। करीब 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर खेत में खड़ा रहा। पायलट नीचे उतरा और हेलीकाप्टर में आई कमी को ठीक करने लगा।

इस दौरान ऊपर उड़ रहा हेलीकाप्टर भी चक्कर लगाता रहा। हेलीकॉप्टर में आई गड़बड़ी को पायलट ने ठीक किया और वापस उड़ान भरकर रवाना हो गया।

हेलीकॉप्टर उड़ान के बाद ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो काफी संख्या में मौके पर मोबिल आयल बिखरा पड़ा था। हालांकि इस दौरान पुलिस को सूचना नहीं दी गई। हेलीकॉप्टर खेत में उतरने से संबंधित वीडियो भी प्रसारित हो रहा है।

यह भी पढ़ें- शादी के वादे से मुकरा प्रेमी तो उसके घर पहुंच गई प्रेमिका, बिजनौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस तक पहुंचा मामला