बारिश से कच्चा मकान गिरा, बालिका की मौत
रेहड़ (बिजनौर) : बारिश में ग्राम उमरपुर नत्थन में कच्चे मकान की दीवार गिरने से सात वर्षीय
रेहड़ (बिजनौर) : बारिश में ग्राम उमरपुर नत्थन में कच्चे मकान की दीवार गिरने से सात वर्षीय बालिका की दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं बारिश से ही ग्राम कल्लूवाला में एक मकान धराशायी हो गया।
ग्राम शेरगढ़ निवासी सुशीला देवी पत्नी शेर ¨सह अपनी पुत्री रिया (7) को लेकर रविवार को रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके ग्राम उमरपुर नत्थन आई थी। देर शाम रिया नाना के घर पर खेल रही थी कि अचानक बरामदे की कच्ची दीवार उसके ऊपर गिर गई। मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सोमवार की सुबह परिजन रिया का शव को लेकर शेरगढ़ चले गए। उधर, बारिश के चलते ग्राम कल्लूवाला में धीरेन्द्र कुमार पुत्र केसर ¨सह का मकान गिर गया। परिजनों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है।
आकू : नहटौर के मोहल्ला जोशियान शकुंतला देवी पत्नी स्व. कैलाश चंद्र जोशी के मकान की छत गिर गई। इससे उसका मकान में रखा कुछ सामान नष्ट हो गया। महिला दूसरे मकान पर सो रही थी, गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। दूसरी तरफ मोहल्ले के ही पुरुषोत्तम पुत्र स्व. हरीशचंद जोशी के मकान की भी छत गिर गई। बताया जाता है कि पुरुषोत्तम की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। पीड़ितों ने इसकी सूचना राजस्व विभाग को देते हुए मुआवजे की मांग की है। कानूनगो योगेश शर्मा ने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद इसकी रिपोर्ट उच्च अफसरों को सौंप दी जाएगी।