विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों कई फिट उलझकर सड़क पर गिरे; स्कूटी सवार घायल

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 25 Nov 2026 12:30 PM (IST)

हरिद्वार-नैनीताल नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार घायल हो गया।

News Article Hero Image

कोतवाली देहात (बिजनौर)। हरिद्वार-नैनीताल नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कालेज अस्पताल बिजनौर भेजा गया।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी अशोक का 31 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार व अजय पाल का 35 वर्षीय पुत्र मोहित बाइक पर सवार होकर बुधवार की सुबह करीब नौ बजे नगीना से गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे थे। जबकि गांव नगीना के हरगांव चांदन निवासी कलीम अंसारी अपनी स्कूटी से गांव जा रहा था।

हरिद्वार-नैनीताल नेशनल हाईवे पर कोतवाली देहात से नगीना जाने वाले रोशनपुर प्रताप टी-पाइंट पर पहुंचे तो हाइवे पार करते समय नजीबाबाद की और से जा रहे तेज रफ्तार वाहन पिकअप ने बाइक और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक हवा में कई फिट उलझकर सड़क पर गिरे। घायलों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात में भर्ती कराया।

जहां पर उपस्थित चिकित्सक ने सचिन व मोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि कलीम की हालत चिंताजनक देखते हुए मेडिकल कालेज बिजनौर रेफर कर दिया। चालक पिकअप वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे मे ले लिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के स्वजन को दे दी है।

सऊदी अरब में हार्ट अटैक से नगीना के युवक की मौत

नगीना। रोजी-रोटी के लिए पांच माह पूर्व सऊदी अरब के रियाद गए नगर के मोहल्ला काजी सराय निवासी मुकर्रम के 27 वर्षीय पुत्र आदिल की सोमवार को अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। रियाद के एक सैलून में काम करने वाले आदिल के इंतकाल की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन मासूम बेटियां, एक बेटा और माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल फिलहाल, सऊदी अरब में ही मौजूद मृतक के भाई ने शव को भारत लाने के लिए जरूरी कागजी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।