बिजनौर में बारात में मामूली विवाद के बाद दूल्हे के भाई की सुआं घोंपकर हत्या, इलाके में मची सनसनी
बिजनौर में दशहरा पर्व पर एक शादी समारोह मातम में बदल गया, जब बारात में विवाद के दौरान दूल्हे के ...और पढ़ें
-1792512295126_m.webp)
बिजनौर में युवक की सुआं घोंपकर हत्या
HighLights
बारात में विवाद के दौरान दूल्हे के भाई की हत्या।
आंख में सुआं घोंपकर की गई निर्मम हत्या, दो घायल।
शराब पीने को लेकर हुआ था झगड़ा, आरोपी फरार।
जागरण संवाददताा, बिजनौर। दशहरा का पर्व और शादी की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। मंगलवार शाम बरात में विवाद के दौरान गांव के युवकों ने दूल्हे के तहेरे भाई की आंख में सुआं घोंपकर हत्या कर दी।
मारपीट में मृतक के चचेरा भाई समेत दो घायल हो गए। गुस्साए स्वजन ने एक आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा तो स्वजन व रिश्तेदारों ने मौके व पोस्टमॉर्टम हाउस पर हंगामा किया। मृतक युवक के पिता आइटीबीपी में दारोगा हैं।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मखवाड़ा निवासी आकाश कश्यप पुत्र गजराज सिंह की बारात मंगलवार दोपहर बिजनौर शहर के बुखारा रोड गांव बकली में स्थित हीरा पैलेस में आई थी। बारात में उसका तहेरा भाई 32 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र अशोक कुमार भी आया था। शाम छह बजे बरात चढ़त के बाद जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान बैंक्वेट हाल के मैदान में आरोपियों के शराब पीने पर अश्वनी ने उन्हें टोक दिया। इस पर अश्वनी का बकली निवासी के युवकों से विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। हमलावरों ने मारपीट के दौरान बर्फ तोड़ने के सुएं से हमला कर दिया। अश्वनी के सीने व आंख पर कई वार किए। बीच-बचाव में आए अश्वनी के चचेरा भाई लवकुश पुत्र गजेंद्र व एक अन्य तेजपाल धारदार हथियार लगने से घायल हो गए।
चीख-पुकार मचने पर जयमाला के अवसर पर मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक आरोपी की जमकर पिटाई की। बाद में घायलों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा मारपीट में घायल हुए युवक को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर सीओ सिटी अभय पांडे मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान स्वजन ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। मृतक युवक के पिता आइटीबीपी में दारोगा हैं और रायबरेली में तैनात है। वहीं अश्वनी दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी तीन बहनें हैं। उसकी पत्नी और एक बेटा-बेटी है।
पुलिस आरेापितों की तलाश की दबिश दे रही है। सीओ सिटी ने बताया कि शराब पीने के दौरान विवाद हुआ है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
