प्रधानपति को हिरासत में लेने से प्रधानों में उबाल, धरना स्थगित
नजीबाबाद: शासन की नीतियों के खिलाफ लामबंद हुए क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों ने शनिवार को प्रस्तावित धर
नजीबाबाद: शासन की नीतियों के खिलाफ लामबंद हुए क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों ने शनिवार को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया। ग्राम प्रधानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम प्रधानों का आरोप था कि पुलिस टीम रातोंरात क्षेत्र के ग्राम प्रधान पति को उसके घर से जबरन उठाकर ले गई।
ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रोहिताश ¨सह के नेतृत्व में ग्राम प्रधान शनिवार सुबह ब्लॉक कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां ग्राम प्रधानों का शासन की नीतियों के खिलाफ क्रमिक धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था। अध्यक्ष रोहिताश ¨सह, सुशील चौहान, तपराज ¨सह का आरोप था कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ग्राम प्रधानों को क्षेत्र में विकास कार्य कराने में न केवल दिक्कतें आ रही है, बल्कि विकास कार्यों के लिए बजट समय से उपलब्ध न होने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधानों को जब पता चला कि जालबपुर गूदड़ के ग्राम प्रधान पति हिमांशु राजपूत को देर रात उसके घर से एसओजी टीम ने दबिश देकर उठा लिया। प्रधानों का कहना था कि प्रधान पति को भूमिगत करते हुए पुलिस उसके बारे में कुछ भी नहीं बता रही है। गुस्साए ग्राम प्रधानों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस उच्चाधिकारियों से मिलने बिजनौर रवाना हो गया। इससे पहले मी¨टग में हरिशचंद्र, मो.खादिम, मुनीश अहमद, शमीम अहमद, इरफान अहमद, ऋषिपाल ¨सह, हरपाल ¨सह, चतर ¨सह, सुनील कुमार सहित कई ग्राम प्रधान शामिल रहे।