ऑनर किलिंग या प्रेम संबंधों पर टिकी पुलिस की तफ्तीश
आजतक नहीं हो सकी है। इस वजह से उनके कत्ल का राज हमेशा के लिए दफन हो गया है। 17 जनवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला शिव में एक महिला की जली लाश मिली थी। हर कोशिश के बाद भी पुलिस को मायूसी मिली है। एक माह के अंतराल में दो हत्याएं पुलिस सिस्टम के लिए चुनौती बनी हुई है।
बिजनौर, जेएनएन। युवती के गर्भवती होने पर पुलिस ऑनर कि¨लग या प्रेम संबंध में हत्या की वजह मानकर चल रही है। पुलिस को शक है कि गर्भवती होने पर युवती को रास्ते से हटाया गया है। मान-सम्मान के लिए कत्ल किया गया है। उसे बाहर से लाकर हत्या यहां की गई है। चार दिन बाद भी युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 13 फरवरी को मंडावर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर रिया के जंगल में एक युवती का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव की शिनाख्त नहीं होने के चलते पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। पहचान नहीं होने के चलते पुलिस को राजफाश की लाइन नहीं मिल पा रही है। पुलिस टीमें आसपास के जिलों में गई है। लापता युवतियों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी फोटो डाला गया। उत्तराखंड एवं वेस्ट यूपी की गुमशुदगी का पता लगाया जा रहा है। आशंका है कि हत्या कर शव को यहां फेंका गया है, इसलिए पुलिस युवती को बाहरी मानकर चल रही है। पुलिस के प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती की हत्या के पीछे ऑनर कि¨लग है या फिर अवैध व प्रेम संबंधों में हत्या हुई है। संभावना है कि गर्भवती होने पर युवती शादी का दवाब बना रही होगी, इसलिए उसे विश्वास में लाकर यहां पर हत्या कर दी गई। दूसरी शंका है कि युवती ऑनरकि¨लग का शिकार हुई है। शायद परिजन इसलिए चुप्पी साधे हुए हैं। फिलहाल पुलिस हर ¨बदु पर जांच कर रही है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि टीमें लगी हैं। शिनाख्त के बाद ही राजफाश हो पाएगा। हत्या कर शवों को छिपाना बना शगल हत्या कर बिजनौर में शव छिपाना शगल बन चुका है। इससे पहले कई युवतियों और महिलाओं के शव मिले चुके हैं। पुलिस की तफ्तीश में उनकी पहचान आज तक नहीं हो सकी है। इस वजह से उनके कत्ल का राज हमेशा के लिए दफन हो गया है। 17 जनवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला शिव में एक महिला की जली लाश मिली थी। हर कोशिश के बाद भी पुलिस को मायूसी मिली है। एक माह के अंतराल में दो हत्याएं पुलिस सिस्टम के लिए चुनौती बनी हुई है।