विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद से बैनामा करने आई महिला की चाय पीने के बाद ब‍िजनौर में मौत, भाई और रि‍श्‍तेदार की हालत बिगड़ी

By Rahul Shyam Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 04 Nov 2026 06:05 AM (IST)

Bijnor News: नहटौर में मकान का बैनामा करने गाजियाबाद से आई एक महिला की चाय पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. आसपास के लोगों तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया।

  2. चिकित्सकों ने विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई।

संवाद सूत्र, नहटौर (ब‍िजनौर)। मुहल्ला सराय जोखा सिंह में मंगलवार सुबह मकान का बैनामा करने गाजियाबाद से करीब 54 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि उनके साथ आए भाई और भाई के ससुर की हालत बिगड़ गई।

बताया गया है कि तीनों ने अपने मुहल्ले में रहने वाले मह‍िला के बेटे के यहां चाय पी थी, उसके बाद ही हालत बिगड़ी। तीनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों को जिला मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी के चिकित्सकों ने विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है।

गाजियाबाद के लोनी देहात के मुहल्ला चांद मुस्तफाबाद निवासी 54 वर्षीय जायदा पत्नी स्व. साबिर का नहटौर के मुहल्ला सराय जोखा सिंह में एक मकान है। मकान करीब तीन वर्ष पहले ही बनवाया था, लेकिन जाहिदा अपने भाई व अन्य स्वजन के साथ लोनी देहात में रहती थीं। उनके पति व एक पुत्र की पहले मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा विवाहित पुत्र नहटौर में स्थित उक्त मकान में रहता है।

बताया गया है कि जायदा ने सराय जोखा सिंह के ही आसिफ हुसैन को यह मकान बेच दिया था, जिसका बैनामा करने वह मंगलवार सुबह ही नहटौर आई थीं। जायदा, उनका भाई 38 वर्षीय आबिद पुत्र बाबू अंसारी और भाई के ससुर 60 वर्षीय अशरफ नहटौर के उसी मकान में आए थे। जहां रहने वाले उनके पुत्र ने सुबह करीब नौ बजे उन्हें चाय पीने को दी, जिसके बाद उन्हें बैनामा कराने धामपुर तहसील जाना था।

लेकिन चाय पीने के बाद ही तीनों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद आसपास के लोगों तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने जायदा को मृत घोषित कर दिया, जबकि आबिद व अशरफ को डाक्टर ने जिला मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी के चिकित्सकों ने बताया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ी है।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि लोनी में मृतका के अन्य स्वजन काे सूचित कर दिया गया है, अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग सकेगा। इस संबंध में मृतका के बेटे व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।