राजनीति में उतरे पूर्व आईएएस अधिकारी डा. दिनेश सिंह, नए राजनीतिक दल के गठन की घोषणा
पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. दिनेश सिंह ने राजनीति में आने की घोषणा की है। वे बिजनौर की धामपुर विधानसभा सीट ...और पढ़ें

प्रेसवार्ता करते डा. दिनेश कुमार सिंह (बाएं)। जागरण
HighLights
पूर्व आइएएस दिव्या मित्तल के बाद डा.दिनेश सिंह का भी राजनीति में उतरने का एलान
अपनी पैतृक धामपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लडने की दावेदार
जागरण संवाददाता, बिजनौर। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने सेवा से त्यागपत्र देकर राजनीति में उतरने का निर्णय लिया। पिछले दिनों उन्होंने जननीति भारत नामक नए राजनीतिक दल के गठन की घोषणा की और आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। अब सेवानिवृत आईएएस अधिकारही डा. दिनेश सिंह ने भी चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर दिया है।
शनिवार को नगर के एक होटल में की गई प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने जनपद की धामपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए अपना भविष्य का प्लान भी साझा किया है। पूर्व आईएएस अधिकारी दिनेश सिंह ने शनिवार को नगर स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर जनपद की धामपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की।
उन्होंने कहा कि वह जो अधिकारी रहते हुए जनता के लिए नहीं कर सके अब राजनीति में आकर करना चाहते हैं। कहा कि अधिकारी सरकार के आधीन होता है और नियमों के दायरे में रहकर ही कार्य करता है। ऐसे में कुछ ऐसी चीजे छूट जाती है जो उन्हें करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद वी समाजसेवा, शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय हैं।
डा. दिनेश सिंह बिजनौर धामपुर के निकट स्थित गांव पुरैनी के रहने वाले हैं। ऐसे में वह धामपुर विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी कारण से उन्हें टिकट नहीं मिल सका तो भी वह यहीं रहकर समाज सेवा करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि पहले उनकी इच्छा सहारनपुर के देवबंद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की थी।
वहां के लोग लगातार इस संबंध में उनसे संपर्क कर रहे थे। मैं भी इसके लिए खुद को तैयार कर रहा था। लेकिन बाद में अपने पैतृक धामपुर से चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया। डा. दिनेश सिंह मेरठ में एडीएम के पद पर रहने के साथ सहारनपुर, जौनपुर सहित चार जनपदों के जिलाधिकारी रह चुके हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।