सीएम की रैली को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बिजनौर अफजलगढ़ में मुख्यमंत्री की रैली को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इस दौरान एक हजार पुलिसकर्मियों को रैली की व्यवस्था में लगाया गया है। अर्द्धसैनिक बल व पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं।
बिजनौर: अफजलगढ़ में मुख्यमंत्री की रैली को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इस दौरान एक हजार पुलिसकर्मियों को रैली की व्यवस्था में लगाया गया है। अर्द्धसैनिक बल व पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं।
मुरादाबाद लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली शनिवार को अफजलगढ़ में प्रस्तावित है। इसलिए के लिए पुलिस की ओर रैली को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। हेलीपैड से लेकर रैली स्थल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रैली में आने वाले भीड़ के लिए रास्ते में भी पुलिस तैनात की गई है। जाम से निपटने के लिए चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। रैली में करीब एक हजार जवान लगे हैं। एक एसपी रैंक के अधिकारी, एक एडीशनल, छह सीओ लगाए गए हैं। यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
रैली में फोर्स की स्थिति
थानेदार - 21
निरीक्षक - 12
उपनिरीक्षक - 55
महिला उपनिरीक्षक- 5
मुख्य आरक्षी - 49
आरक्षी -- - 385
महिला सिपाही - 111
पीएसी - एक कंपनी
अर्द्धसैनिक - दो कंपनी