दूसरे दिन भी छाई रही कोहरे की चादर
रविवार के बाद सोमवार को दूसरे दिन भी सुबह से ही जबरदस्त कोहरा छाया रहा। 11 बजे के बाद मौसम खुला और धूप खिली।रविवार के बाद सोमवार को दूसरे दिन भी सुबह से ही जबरदस्त कोहरा छाया रहा। 11 बजे के बाद मौसम खुला और धूप खिली।
बिजनौर, जेएनएन। सोमवार सुबह भी कोहरे की चादर ओढ़कर आई। सुबह आसमान में घना कोहरा व शीतलहर चलने से मौसम में ठंड ज्यादा रही। कोहरे अधिक होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब दस बजे के बाद मौसम साफ होना शुरू हुआ और सूर्यदेव की दर्शन हुए। दिनभर धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम को शीतलहर के चलते फिर से ठंड का असर दिखाई दिया। रात को बर्फीली हवा के चलते जनपद के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। नगीना अनुसंधान की वेधशाला के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
चांदपुर : रविवार के बाद सोमवार को दूसरे दिन भी सुबह से ही जबरदस्त कोहरा छाया रहा। 11 बजे के बाद मौसम खुला और धूप खिली। हालांकि, बीच-बीच में बादलों के बीच सूर्यदेव छिपे नजर आए। जिससे ठंड का असर पूरे दिन बरकरार रहा। फरवरी के दूसरे सप्ताह में ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। दिन में भले ही धूप खिली रही, लेकिन हवा में ठिठुरन महसूस हुई। सुबह और शाम को अभी भी ठिठुरन महसूस हो रही है। हालांकि, बीच के दिनों में मौसम में ठंड से राहत मिली थी, लेकिन दो दिनों से ठंडक फिर बढ़ गई है। ठिठुरन के साथ कोहरा फिर से लोगों को बेचैन करने लगा है। उधर, रविवार के बाद सोमवार को दूसरे दिन सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जिससे सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते दिखे। साथ ही ठंड भी पूरी तरह लोगों को जकड़े रही। 11 बजे के बाद कोहरा छंटा और धूप खिली। जिससे लोगों ने राहत महसूस की। शाम को एक बार फिर ठिठुरन का असर दिखाई दिया।