हरेवली वनक्षेत्र में आग लगने से मचा हड़कंप
हरेवली (बिजनौर) हरेवली ग्राम पंचायत के वनक्षेत्र में अचानक आग लग गई। वन क्षेत्र में आग लगने से लोगों में हड़कंप मचा है। आग लगने से वन क्षेत्र में खड़े कीमती पेड़ों की लकड़ी जलने से लाखों रूपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं पास में ही साहुवाला वनक्षेत्र होने से वन विभाग के अधिकारियों में भी हड़कंप मचा है।
हरेवली (बिजनौर) : हरेवली ग्राम पंचायत के वनक्षेत्र में अचानक आग लग गई। वन क्षेत्र में आग लगने से लोगों में हड़कंप मचा है। आग लगने से वन क्षेत्र में खड़े कीमती पेड़ों की लकड़ी जलने से लाखों रूपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं पास में ही साहुवाला वनक्षेत्र होने से वन विभाग के अधिकारियों में भी हड़कंप मचा है।
शनिवार की दोपहर हरेवली ग्राम पंचायत के वनक्षेत्र में अचानक संग्धित परिस्थियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससें वन क्षेत्र में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने ने इसकी सूचना तुरंत ग्राम प्रधान को दी। बताया जाता है की ग्राम प्रधान स्तर पर आग को काबू करने के लिए कोई साधन मौजूद नहीं है। देर शाम तक वन क्षेत्र में आग लगी हुई थी। आग से वन क्षेत्र में खड़े लाखों रूपये की कीमत के पेड़ जलने का अनुमान है। उधर पास में ही साहुवाला वन क्षेत्र भी लगता है, जिससे वन विभाग के अधिकरियों में भी हड़कंप मचा है। आशंका है कि इस क्षेत्र में भी आग फैल सकती है। वनक्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह रावत का कहना है की आग की सूचना पर टीम को मौके पर भेजकर आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।