खेतों पर काम कर समय बिता रहे किसान
जेएनएनबिजनौर। किसानों और श्रमिकों को लॉकडाउन के दौरान गन्ना कटाई खेत पर जाने गन्ना सेंटरों एवं मिल गेट पर गन्ना ले जाने में छूट दी गई है। इसके बावजूद किसानों को गन्ना कटाई आदि में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खेतों पर काम कर समय बिता रहे किसान
जेएनएन,बिजनौर। किसानों और श्रमिकों को लॉकडाउन के दौरान गन्ना कटाई, खेत पर जाने, गन्ना सेंटरों एवं मिल गेट पर गन्ना ले जाने में छूट दी गई है। इसके बावजूद किसानों को गन्ना कटाई आदि में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं की फसल लगभग तैयार है। गन्ने की कटाई, बुआई का कार्य भी चल रहा। किसान अपने खेतों पर हैं। जिला प्रशासन से छूट है कि किसान खेतों पर गन्ना कटान व सेंटर व मिल गेट पर गन्ना ले जा सकते हैं। निश्चित दूरी पर रहने, सैनिटाइजर से हाथ साफ करने, मास्क लगाने के लिए भी कहा गया है। किसान रामेंद्र सिंह, हाजी उमर, नाजिम, घिस्सन सिंह, श्याम सिंह, रमेश चौधरी, राधेश्मयाम आदि का कहना है कि वैसे तो किसान खेतों पर एकदूसरे से दूरी बनाकर रख रहे हैं। मजदूर भी खेतों पर गन्ना छिलाई करने पहुंच रहे हैं, लेकिन कोरोना वायरस के भय से कुछ ही मजदूर खेतों पर कार्य के लिए पहुंच रहे हैं। इस कारण कटाई व जोत आदि में परेशानी हो रही है। खेतों पर सन्नाटा पसरा है। गन्ने की बुआई, पशुओं के लिए चारा इत्यादि के लिए खेतों पर जाना उनकी मजबूरी है। किसानों को मिल गेट पर अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा। बरकातपुर मिल उपाध्यक्ष नरपत सिंह ने बताया मिल पर किसानों के हाथ धोने की व्यवस्था की गई है। वहीं, मंडावली क्षेत्र में गन्ने से लदे वाहनों को कुछ जगहों पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर किसानों ने नाराजगी व्यक्त की। क्षेत्र में कुछ किसान अपने खेतों पर काम करते देखे गए।