अफसरों से वार्ता के बाद 23 वें दिन किसानों का धरना समाप्त
धामपुर: भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के पदाधिकारियों व प्रशासनिक अफसरों के बीच हुई वा
धामपुर: भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के पदाधिकारियों व प्रशासनिक अफसरों के बीच हुई वार्ता के साथ ही किसानों का धरना 23 वें दिन समाप्त हो गया। अफसरों ने स्थानीय स्तर पर पूरी होने वाली मांगों को जल्द पूरा करने व अन्य समस्याओं को शासन स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया है।
पिछले दिनों गन्ने के सर्वे के दौरान अफजलगढ़ क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के किसानों के पर्ची सट्टे काट दिए गए थे। इसके अलावा जमीनों का मालिकाना हक, बिजली की बढ़े दरें कम करना, आदि मांगों को लेकर किसानों में आक्रोश उत्पन्न हो गया था। उन्होंने इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आठ अक्टूबर-18 को तहसील परिसर में डेरा डालते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस बीच भारतीय किसान यूनियन की 15 व 22 अक्टूबर को महापंचायत भी हुई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला था। मंगलवार को एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसडीएम वीरेन्द्र कुमार मौर्य, तहसीलदार भान ¨सह आदि ने भाकियू पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनके स्तर पर जो भी मांगें हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा तथा जो उनके स्तर की नहीं हैं, उन्हें शासन को भेज दिया जाएगा। इस आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त हो गया। इसकी घोषणा धरने की अध्यक्षता कर रहे बलजीत ¨सह ने की। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर ¨सह, तहसील अध्यक्ष देवराज ¨सह, ब्लाक अध्यक्ष दर्शन ¨सह फौजी, गजेन्द्र ¨सह टिकैत, दुष्यंत राणा, हरिराज ¨सह, राजेन्द्र ¨सह, सुखदेव ¨सह, बलदेव ¨सह, कश्मीर ¨सह, गुरदीप ¨सह, बलकार ¨सह आदि शामिल रहे। मांगों को लेकर भाकियू(अंबावत) ने सौंपा ज्ञापन
धामपुर : सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) ने भी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान उन्होंने भी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी विजय विजय ¨सह, रामरतन सिसौदिया, देवेन्द्र त्यागी, छतरपाल, दयाराम, नीरज, विपिन कुमार, सुभाष त्यागी, राजीव विश्नोई आदि उपस्थित रहे।