किसानों ने कैलेंडर में गड़बड़ी के विरोध में दिया धरना
बिजनौरजेएनएन। गन्ना विकास परिषद बरकातपुर के चंदक स्थित क्षेत्रीय दफ्तर पर आजाद किसान यूनियन ने सट्टा कैलेंडर में गड़बड़ियां ठीक न होने पर गुरुवार को फिर धरना दिया।
किसानों ने कैलेंडर में गड़बड़ी के विरोध में दिया धरना
बिजनौर,जेएनएन। गन्ना विकास परिषद बरकातपुर के चंदक स्थित क्षेत्रीय दफ्तर पर आजाद किसान यूनियन ने सट्टा कैलेंडर में गड़बड़ियां ठीक न होने पर गुरुवार को फिर धरना दिया। किसानों का आरोप है कि गन्ना अधिकारियों ने किसानों के पर्ची कलैंडर में बड़ी हेराफेर को 4 दिन में ठीक कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया।
किसानों का आरोप है कि विभाग से जो कच्चे कैलेंडर वितरित किए थे उनमें किसानों का जमीनी गन्ना रकबा सही था मगर पक्के कैलेंडर नेट पर चैक करने पर किसानों के रकबे अवैध रूप से कम मिले। जिस कारण किसान अपने गन्ने की सप्लाई मिल को सुचारू रूप से नहीं कर पाएंगे। किसानों ने आरोप लगाया के गन्ना अधिकारियों ने दफ्तर में बैठकर किसानों की जमीन के आंकड़ों में फेर बदल कर दी। किसानों की मांग है कि किसानों का गन्ना रकबा सही किया जाए। शाम को धरना स्थल पर पहुंचे नजीबाबाद सोसायटी के गन्ना सचिव ने शुक्रवार शाम तक सट्टे ठीक कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। आकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र कुमार, जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, संगठन मंत्री संजीव राठी, मंडल संयोजक हाजी शकील अहमद, अजय पाल, ओमपाल, सुरजीत, बिकुल, समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।