गन्ने के दाम नहीं बढ़ने पर बिजनौर में किसानों ने गन्ना जलाया Bijnore News
बिजनौर में रविवार को किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ने पर नाराजगी जताते हुए गन्ना जलाया।
बिजनौर, जेएनएन। मंडावली के ग्राम नियामतपुर में किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद का गन्ना क्रय केंद्र है। जिस पर किसानों ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ने पर नाराजगी जताते हुए गन्ना जलाया। रविवार सुबह करीब नौ बजे नियामतपुर क्षेत्र के दर्जनों किसान गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे और सरकार के विरोध में नारे लगाए।
तीन सालों से नहीं हुई मूल्य वृद्धि
किसानों का कहना है कि ये सरकार किसानों की विरोधी है। इस सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया है। किसानों ने गन्ना जलाकर विरोध जताया और गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से किसानों का कोई गन्ना मूल्य वृद्धि नहीं हुई है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, नरपाल सिंह, विकास कुमार, प्रशांत कुमार, कुलदीप, ब्रजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, गौरव, प्रवीण सिंह, विनीत, घसीटा सिंह, मुकेश कुमार, विवेक समेत कई किसान मौजूद रहे।