सोने के दाम गिरने से कर्जदारों को मिल रहे बैंक के नोटिस, बिजनौर में लोन लेने वाले ग्राहकों की बढ़ी टेंशन
सोने के दामों में लगातार गिरावट से गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है। बैंक और एनबीएफसी कंपनियां घटी कीमत के अनुपात में अतिरिक्त प्रतिभूति राशि जमा करने के लिए नोटिस भेज रही हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
सोने के दाम गिरने से गोल्ड लोन धारक हुए परेशान।
बैंक, एनबीएफसी अतिरिक्त प्रतिभूति राशि जमा करने को कह रहे।
सुरक्षा जमा न होने पर गिरवी रखा सोना नीलाम होगा।
संवाद सहयोगी, चांदपुर (बिजनौर)। सोने के दामों में लगातार आ रही गिरावट से बैंकों में सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहकों की परेशानी बढ गई है। आरबीआई की सख्ती के बाद एनबीएफसी कंपनियों एवं कुछ बैकों द्वारा ग्राहकों को सोने की घटी कीमत के अनुपात में प्रतिभूति राशि जमा कराने के लिए नोटिस भेजे जा रहे है। मार्जिन की कमी पूरी न होने की स्थिति में गिरवी रखा सोना नीलामी तक पहुंच सकता है।
जनवरी 2026 में सोने की कीमत 1.83 लाख रुपये प्रति दस ग्राम थी। नवंबर में साेने की कीमत 1.30 लाख रुपये प्रति दस ग्राम हाे गई। इस स्थिति में सोना गिरवी रखकर कर्ज लेने वाले ग्राहकों की परेशानी बढी है। इससे ऊंचे दाम भाव मेकं कर्ज लेने वाले ग्राहकों पर दबाव बढ़ा है।
बैकों द्वारा सोना गिरवी रखने के बाद अधिकतम एक साल के लिए गोल्ड लोन दिया जाताा है। बैक व एनबीएफसी कंपनिया ऋण देते समय सोने की कीमत की जांच कराने के बाद ऋण राशि के अनुसार अधिकतम 80 प्रतिशत एलटीवी के आधार पर ऋण जारी करते है।
सोने की घटती कीमतों व आरबीआई के बढते दबाव से गोल्ड लोने लेने वाले ग्राहकों व बैकों की परेशानी बढी है। गोल्ड लोन देने वाली एनबीएफसी कंपनियों द्वारा ग्राहकों को एसएमएस के जरिये नोटिस भेजे जा रहे है।
नोटिस में सोने की घटी कीमत के अनुपात में प्रतिभूति धनराशि या अतिरिक्त सिक्योरिटी जमा करने को कहा जा रहा है। राष्ट्रीयकृत बैक द्वारा आरबीआई की सख्ती के बाद ग्राहकों को मैसेज भेजे जाने लगे है।
कस्बे के मुहल्ला सरायरफी निवासी रईस अहमद ने बताया कि उन्होने बीस ग्राम सोना रखकर दो लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया है। उस समय उनके सोने की कीमत के अनुपात में उन्हें ऋण दिया गया था।
अब लोन देने वाली कंपनी ने उन्हें घटी कीमत के अनुपात में 16 हजार रुपये प्रतिभूति के रुप में जमा कराने का मैसेज भेजा है, जिससे उनकी परेशानी बढ गई है।
सोने की घटती कीमतों से गोल्ड ऋण पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। जनबरी माह में यदि किसी ग्राहक ने 10 ग्राम सोना गिरवी रखकर 1.20 लाख रुपये का लोन लिया था तब सोने की एलटीवी 1.45 लाख रुपये थी जो तीस प्रतिशत घटने के बाद लगभग एक लाख रुपये रह गई है ऐसे में बैंक घटी कीमत के अनुपात में प्रतिभूति राशि या अतिरिक्त सिक्योरिटी जमा करने के लिए नोटिस भेज रहे है।