पुलिस ने पकड़ी नकली घी बनाने की फैक्ट्री
बिजनौर नांगल पुलिस ने नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने तीन 33 किलो नकली घी
बिजनौर : नांगल पुलिस ने नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने तीन 33 किलो नकली घी, केमिकल व रिफाइंड के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित नकली घी तैयार कर सस्ते दाम पर बाजार में बेच रहे थे।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सटीक सूचना पर नांगल पुलिस ने शहजादपुर नांगल की सरकारी मंडी में तीन आरोपितों को दबोच लिया। उसके पास से नकली घी पकड़ी। पकड़े गए आरोपित शहर कोतवाली क्षेत्र के गजरौला शिव गांव निवासी रिजवान, मनोज व अभिषेक हैं। उनके पास से आठ स्टील के डिब्बे सील मोहर, दो डिब्बे प्लास्टिक 15-15 किलो, एक डिब्बा दो किलो, एक बोतल रिफाइंड, तीन शीशी छोटी, एक बड़ी शीशी केमिकल, रॉड स्टील चिटबंदी, एक गैस सिलेंडर व एक बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि होली के त्योहार पर बढ़ती मांग के चलते नकली घी व रिफाइंड तैयार कर सप्लाई करते थे। वह ग्राहकों को लुभाने के लिए कुछ सस्ता भी बेचते थे। इस दौरान अधिक मुनाफा कमाते हैं। आरोपित एक मकान में घी तैयार कर बाजार में उतार देते थे। आरोपित नांगल की सरकारी मंडी में बेचने आए थे। आरोपितों के खिलाफ मिलावट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात ने बताया कि वह सामान व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।