डीएम ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
डीएम रमाकांत पांडेय ने रविवार को सुबह 11 बजे विकास भवन में एनआरएलएम समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं के स्टालों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनआरएलएम से जुड़े स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का विकास हो रहा है।
बिजनौर, जेएनएन। डीएम रमाकांत पांडेय ने रविवार को सुबह 11 बजे विकास भवन में एनआरएलएम समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं के स्टालों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनआरएलएम से जुड़े स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का विकास हो रहा है। महिला समूहों द्वारा चादरें, बेडशीट, काष्ठकला सामग्री तैयार की जा रही है, जिसका उन्हें उचित मूल्य भी उन्हें मिल रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, जो महिला सशक्तिकरण को व्यवहारिक रूप प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि एनआरएलएम के तहत बिजनौर जिला सूबे में प्रथम स्थान पर है और पूरे प्रदेश में एक मिसाल के रूप में अपनी छवि बना रहा है। इस मौके पर सीडीओ केपी सिंह, डीसी एनआरएलएम ज्ञान सिंह के अलावा संबंधित समूहों से जुड़ी महिलाएं और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।