Move to Jagran APP

संक्रांति पर्व पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण

बिजनौरजेएनएन। मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से मंगलवार को खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भगत सिंह चौक पर एक शिविर लगाया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 06:14 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 06:14 PM (IST)
संक्रांति पर्व पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण
संक्रांति पर्व पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण

संक्रांति पर्व पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण

loksabha election banner

बिजनौर,जेएनएन। मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से मंगलवार को खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भगत सिंह चौक पर एक शिविर लगाया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।

मंगलवार सुबह भगत सिंह चौक पर शिवशक्ति सेवा मंडल की ओर से शिविर लगाया गया, जिसमें खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शिविर में सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और गुणगान किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। सेवा मंडल के अध्यक्ष सुशील पचरंगी ने पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, दिनेश चंद्र नवीन, आशीष राजपूत आदि को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ का भोग लगा कर शिविर में मौजूद सभी श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नितिन अग्रवाल, पिटू अग्रवाल, मनोज कात्यायन, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.