Move to Jagran APP

गरीब व विधवा महिलाओं को बांटे कंबल

धामपुरजेएनएन। क्षेत्र के गांव नरावली में मुंशी शिवनाथ सिंह मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गरीब व विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि जरुरतमंदों की सेवा से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होती है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 06:33 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:33 PM (IST)
गरीब व विधवा महिलाओं को बांटे कंबल
गरीब व विधवा महिलाओं को बांटे कंबल

गरीब व विधवा महिलाओं को बांटे कंबल

loksabha election banner

धामपुर,जेएनएन। क्षेत्र के गांव नरावली में मुंशी शिवनाथ सिंह मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गरीब व विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि जरुरतमंदों की सेवा से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होती है।

सोमवार को गांव नरावली में मुंशी शिवनाथ सिंह ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 गरीब व विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मेश कुमार ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2012 से प्रत्येक वर्ष दिसंबर माह में कंबल वितरित किए जाते हैं। साथ ही अप्रैल माह में आंखों की जांच कराई जाती है। बताया कि इसके लिए वह प्रत्येक वर्ष एक गांव का चयन किया जाता है। इससे पहले मकनपुर, शाहपुर, डहरा, भोगपुर, खानपुर, दौलताबाद गांवों में गरीबों को कंबल वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गरीब व जरुरतमंदों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इससे आत्म संतुष्टि मिलती है। इस अवसर पर सचिव गिरजेश ठाकुर, रेखा रानी, नागेन्द्र प्रताप सिंह, नवनीत सिंह, जय सिंह, धनीराम आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.