नगर कीर्तन में झूमे श्रद्धालु, स्वागत
बिजनौरजेएनएन। कस्बे में बुधवार को गुरु गोविद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कस्बे सहित आधा दर्जन गांवों में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने हिस्सा लिया। प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रेहड़ स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में अखंड पाठ का आयोजन किया गया।
नगर कीर्तन में झूमे श्रद्धालु, स्वागत
बिजनौर,जेएनएन। कस्बे में बुधवार को गुरु गोविद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कस्बे सहित आधा दर्जन गांवों में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने हिस्सा लिया। प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रेहड़ स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में अखंड पाठ का आयोजन किया गया।
बुधवार को कस्बे में गुरु गोविद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम गुरुद्वारा सिंह सभा में अखंड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके समापन के बाद गुरुद्वारा सिंह सभा रेहड़ के तत्वाधान में कस्बे में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें फूलों से सजे रथ पर गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी निकली, जबकि उसके आगे पंज प्यारे आकर्षण का केंद्र बने रहे। नगर कीर्तन में सबसे आगे महिलाओं की संगत सेवा करती हुई चल रही थीं। गतका पार्टी में शामिल युवकों ने लाठी, गतका, तलवारबाजी सहित विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतब दिखाए। जिसने सभी को अचंभित कर दिया। क्षेत्र के कई गांवों में भी नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कई स्थानों पर स्थित गुरुद्वारों पर नगर कीर्तन में शामिल संगत को जलपान भी कराया गया। रेहड़ से शुरू हुआ भव्य नगर कीर्तन थान्दीफार्म, अलीगंज, देवानंदपुर गढ़ी, मलकंठपुर गढी, मकोनिया, धर्मपुर चौराहा, रायपुरी बॉर्डर, खालसा कॉलोनी होते हुए शाम को रेहड़ स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पर आकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरुद्वारे के प्रधान गुरमीत सिंह, डॉ अवतार सिंह, ग्राम प्रधान हरवंश सिंह, चेयरमैन गुरविदर सिंह, हरजिदर सिंह, सुखविदर सिंह, बलविदर सिंह, सरदार जरनैल सिंह, कुलदीप सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।