दीपावली पूजन का शुभ मुहुर्त शाम 6.42 से 8.20 तक
दीपावली का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। दीपावली पूजन का शुभ मुहुर्त शाम 6.42 से 8.20 तक रहेगा।
बिजनौर, जेएनएन। दीपावली का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। दीपावली पूजन का शुभ मुहुर्त शाम 6.42 से 8.20 तक रहेगा। दिवाली को लेकर लोगों ने जमकर तैयारी शुरू कर दी है। पूजन सामग्रियों के साथ-साथ सजावट की सामग्री की खूब बिक्री हुई।
दीपावली का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। दीपावली को लेकर लोग खास पूजन की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए पूजन सामग्री की खरीदारी हो रही है। लक्ष्मी गणेश की मूर्ति के साथ-साथ रंग बिरंगी झालर व अन्य सजावट के सामानों की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ रही।
आवास विकास निवासी पंडित विनोद गोस्वामी बताते हैं कि लक्ष्मी माता की कृपा पाने के लिए इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दीपों की रोशनी से माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम वनवास से वापस लौटे थे। लोगों ने घी के दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। माता लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न
पंडित विनोद गोस्वामी बताते हैं कि माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए महालक्ष्मी महामंत्र ऊॅ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले, कमलालये प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊॅ महालक्ष्मयै नमज् का कमल गट्टे की माला से कम से कम 108 बार जाप करें। दीपावली पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख व घंटी बजाना चाहिए। दीपावली पर महालक्ष्मी के पूजन में पीली कौड़ियां रखे। लक्ष्मी पूजन में हल्दी की गांठ जरुर रखें और पूजा के बाद इसे अपनी तिजोरी में रखें। इस दिन पीपल पर जल अवश्य ही चढ़ाए। दीपावली पर शिवलिग पर अक्षत चढ़ाए। अक्षत पूर्ण होने चाहिए।