विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बालिका से दुष्कर्म, गांव में सांप्रदायिक तनाव

By JagranEdited By:
Published: Sat, 23 Jun 2018 10:33 PM (GMT+05:30)

नजीबाबाद (बिजनौर) : क्षेत्र के एक गांव में शनिवार आठ साल की बालिका से तमंचे के बल पर दुष्कम

बालिका से दुष्कर्म, गांव में सांप्रदायिक तनाव
बालिका से दुष्कर्म, गांव में सांप्रदायिक तनाव

नजीबाबाद (बिजनौर) : क्षेत्र के एक गांव में शनिवार आठ साल की बालिका से तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित दूसरे संप्रदाय का होने के चलते गांव में तनाव है। परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात है।

नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर स्थित एक गांव निवासी आठ वर्षीय अनुसूचित जाति की बालिका शनिवार को सुबह करीब 10 बजे गांव की चक्की पर गेहूं पिसाने के बारे में पूछने पर गई थी। इस दौरान चक्की मालिक अतीकुर्रहमान का पुत्र दानिश चक्की पर मौजूद था। आरोप है कि दानिश ने कमरे में बंद कर तमंचे के बल पर बालिका से दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में पीड़िता घर वापस पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना का पता चलते ही गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। जानकारी पर आनन-फानन में सीओ एके ¨सह, कोतवाल डीएस धामा, मंडावली, नांगलसोती और किरतपुर पुलिस के साथ गांव में पहुंच गए। उधर, पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीण थाने पहुंच गए और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने आनन-फानन में पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। वहीं सीओ ने परिजनों को समझाकर शांत किया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। नजीबाबाद थाना प्रभारी डीएस धामा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में स्थिति सामान्य है।

आर्थिक सहायता को भेजी रिपोर्ट

दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचक ने पीड़िता के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की रिपोर्ट भेजी है। पुलिस की फील्ड यूनिट ने भी मौका-मुआयना कर सबूतों की तलाश की। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।